अगर बेहतर भविष्य चाहते हैं...तो वोट जरूर कीजिये...

आगे हुआ यूँ कि मैंने अपना मतदाता पहचान पत्र भी नहीं बनवाया, शायद आलस कि वजह से, या कहिये कोई इंटरेस्ट ही नहीं था, और 25 साल कि उम्र तक कभी वोट भी नहीं दिया, इसकी वजह आलस नहीं था। इसकी वजह था, भारतीय राजनीति से दूरी बनाये रखना। मन ही नहीं करता था सोचने का भी, कौन क्या है, क्या कर रहा है, नायक फ़िल्म का वो डायलाग बिलकुल फिट था "लॉन में बैठकर पेपर पढ़ेंगे और राजनीति को दस बातें सुनाएंगे।
Did You Know: यूपी में सबसे ज्यादा एमपी की सीट है
कहेंगे भ्रष्टाचार ने इस देश को ख़राब कर दिया, पर हम खुद कुछ नहीं करना चाहते। " सच कहूं जब मैंने अपना सबसे पहला वोट डाला था, अजीब सा सुकून मिला था। बड़ी अलग सी ख़ुशी मिली थी। अब समझ आता है ऐसा क्यूँ हुआ, जब अपना अधिकार प्रयोग करने को मिलता है तो दिल से ख़ुशी मिलती है, इस बार वैसे तो नए वोटरों कि संख्या में काफी इज़ाफ़ा हुआ है, लेकिन आपने अगर अब तक मन नहीं बनाया है तो बना लीजिये।
मतदाता पहचान पत्र न होना भी अब बहाना नहीं रह गया। आपके पास कई और भी आई डी प्रूफ हैं, जिनके साथ आप बिना हिचक वोट दे सकते हैं : अपना आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट, बैंक की पासबुक, प्रॉपर्टी के कागज़ात जिनमे फ़ोटो लगी हो साथ ही सरकारी कर्मचारियों कि अपनी आई डी, जो स्वतंत्रता सेनानी हैं सरकार द्वारा उनको जारी कि गयी आई डी।
अगर चुनाव आयोग आदेश जारी कर देता है, तो हथियार के लिए मिला लाइसेंस, नरेगा का कार्ड, जैसे कई और भी तरीके हैं वोट देने के। खैर अब इतनी कहानी और इतनी फिलोसॉफी के बाद, मैं तो बस यही कहूंगा, आपने अगर अब तक नहीं सोचा तो सोच लीजिये, वोटिंग कि तारीख चुनाव आयोग ने बता दी है। प्रत्याशी भी बस अब सभी पार्टियों ने घोषित कर ही दिए हैं। तो अपना इतना कीमती अधिकार ऐसे क्यूँ जाने दे। कृपया वोट ज़रूर दे !!!
Did You Know: देश की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला प्रदेश उत्तर प्रदेश हैं इसलिए यहां सबसे ज्यादा एमपी की सीट(80) है। ऐसी कहावत है कि देश के पीएम की गद्दी पर वो ही बैठता है जो कि यूपी से संबंधित होता है। देखते हैं कि इस बार का लोकसभा चुनाव इस कहावत को चरितार्थ करता है कि नहीं।












Click it and Unblock the Notifications