IRCTC वेबसाइट पर कैसे करें साइन-अप
बेंगलोर। रेलवे टिकट के लिए आपको इधर-उधर भटकना पड़ता है लेकिन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आप घर बैठे टिकट बुक कर सकते हैं। आपको लम्बी लाइन में लगने या किसी एजेंट के आगे पीछे घूमने की जरूरत नहीं है। एक एक कर हम आपको बताएंगे कि किस तरह से आप आईआरसीटीसी वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं। जहां से आप मात्र माउस के क्लिक से टिकट बुक कर पाएंगे।

पहले स्टेप
आईआरसीटीसी से आसानी से टिकट बुक करना चाहते हैं तो आपको पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा। आईआरसीटीसी की वेबसाइट खुलते ही आपको बीच में आईआरसीटीसी लोग इन का बॉक्स दिखाई देगा। आपको उस बॉक्स के ठीक नीचे साइन अप का ऑप्शन दिखेगा। जिस पर आपको झट से क्लिक करना है।
दूसरा स्टेप
साइन अप (Sign UP) करने पर आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म खुलेगा। जिसमें आपकी कुछ जानकारी मांगी जाएगी। फॉर्म पर लिखे निर्देशों के अनुसार आगे बने बॉक्सों में आपको कुछ जानकारी भरनी होगी। जैसे अपना नाम, पता, जेंडर, क्या काम करते हैं, जन्म तिथि, राष्ट्रीयता (नेशनलिटी) और फोन नम्बर, जिले का नाम आदि। फॉर्म में सबसे पहले यूजर नेम या आईडी पूछा जाएगा। इसमें कुछ अलग अहटकर नाम डालना होगा। जिसे आप आसानी से याद भी रख पाएं। इस यूजर आईडी से आप अपनी आईआरसीटीसी प्रोफाइल पर लोगइन कर पाएंगे।

तीसरा स्टेप
फॉर्म भरने के बाद आपको सब्मिट बटन दबने में जल्दबाजी नहीं करनी है। क्योंकि फॉर्म भरने के बाद आपको उसका वेरिफिकेशन करना होता है। फॉर्म या कहें प्रोफाइल का वेरिफिकेशन करने के लिए फॉर्म के ठीक नीचे आपको वेरिफिकेशन कोड दिखेगा। जिसके नीचे एक खाली बॉक्स होगा। उस वेरिफिकेशन को़ड को ठीक तरह से देखकर और समझकर उसी के नीचे बने खाली बॉक्स में आपको वही कोड टाइप कर देना है।
चौथा स्टेप
वेरिफिकेशन कोड बॉक्स में भरने के बाद आपको फॉर्म के राइट साइड नीचे की तरफ सब्मिट (Submit) का बटन दबाना है। यह बटन दबाने के साथ ही आपका फॉर्म जमा हो जाएगा। इसके बाद आपके ईमेल एड्रेस पर आईआरसीटीसी का एक ईमेल आएगा। जिसमें आईआरसीटीसी आपको यूजर आईडी के साथ आपका पासवर्ड देगी। इस यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ आप आईआरसीटीसी वेबसाइट पर लोग इन कर पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications