Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Identify Fake 500 Rupee Note: आपके हाथ में 500 का असली नोट है या नकली? इन 6 तरीकों से तुरंत लगाएं पता

Identify Fake 500 Rupee Note: बाजार में 500 रुपये के ऐसे नकली नोटों की खेप आ गई है, जो देखने में बिल्कुल असली जैसे लगते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हाई अलर्ट जारी किया है।

Identify Fake 500 Rupee Note

इन नकली नोटों की प्रिंटिंग और क्वालिटी इतनी शानदार है कि आम आदमी के लिए असली-नकली का फर्क करना मुश्किल हो रहा है। लेकिन कुछ आसान तरीकों से आप असली और नकली नोट में फर्क कर सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी नकली नोटों की पहचान के लिए कई जरूरी टिप्स साझा किए हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे बचा सकते हैं अपनी मेहनत की कमाई को इस धोखे से।

नकली नोट की सबसे बड़ी चूक (Fake Rs 500 Notes in Market)

गृह मंत्रालय के मुताबिक, इन नकली नोटों में एक छोटी सी गलती है, जो इन्हें पकड़ने में मददगार साबित हो सकती है। नोट पर छपे "RESERVE BANK OF INDIA" में "RESERVE" की स्पेलिंग गलत है। असली नोट में "RESERVE" लिखा होता है, जबकि नकली नोट में "RESARVE" छपा है, यानी 'E' की जगह 'A' है। ये छोटा सा फर्क आपकी जेब को बड़ा नुकसान होने से बचा सकता है।

असली नोट की पहचान कैसे करें? (How to Identify Fake 500 Rupee Note in Hindi)

RBI ने 500 रुपये के असली नोट की पहचान के लिए कई खास फीचर्स बताए हैं, जिन्हें हर किसी को जानना चाहिए:

  • सिक्योरिटी थ्रेड: असली नोट में एक रंगीन सिक्योरिटी थ्रेड होता है, जो नोट को झुकाने पर हरे से नीला हो जाता है। नकली नोट में ये थ्रेड या तो गायब होता है या रंग नहीं बदलता।
  • वॉटरमार्क: नोट को रोशनी के सामने रखने पर महात्मा गांधी की तस्वीर और '500' का वॉटरमार्क साफ दिखता है। नकली नोट में ये धुंधला या गायब हो सकता है।
  • महात्मा गांधी की तस्वीर: असली नोट में गांधीजी की तस्वीर उभरी हुई होती है, जिसे छूकर महसूस किया जा सकता है। नकली नोट में ये सपाट हो सकती है।
  • प्रिंटिंग क्वालिटी: असली नोट की प्रिंटिंग साफ, चमकदार और बारीक होती है। नकली नोट में रंग फीके या धुंधले हो सकते हैं।
  • लाल किला: नोट के पीछे लाल किले की तस्वीर होती है, जिसमें बारीक डिटेलिंग होती है। नकली नोट में ये डिटेल्स धुंधली या अधूरी हो सकती हैं।
  • नंबर पैनल: असली नोट में दाईं ओर नंबर पैनल में '500' का आकार छोटे से बड़ा होता है। नकली नोट में ये एकसमान हो सकता है।

बिहार से शुरू हुआ हड़कंप

हाल ही में बिहार में 500 रुपये के नकली नोटों की बड़ी खेप पकड़ी गई थी। वहां भी "RESARVE" की स्पेलिंग गलती देखी गई। बिहार पुलिस ने सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दुकानदारों और आम लोगों से सावधानी बरतने को कहा था। अब ये समस्या देश के कई हिस्सों में फैल चुकी है, जिससे बाजार में हड़कंप मचा है।

क्या करें अगर मिले नकली नोट?

अगर आपको कोई संदिग्ध नोट मिले, तो उसे तुरंत नजदीकी बैंक, पुलिस या भारतीय रिजर्व बैंक को सौंप दें। आप RBI के क्षेत्रीय कार्यालय में भी इसकी सूचना दे सकते हैं। नोट लेते समय स्पेलिंग चेक करें और RBI के बताए फीचर्स को जरूर परखें। दुकानदारों को सलाह दी गई है कि वे नोट चेक करने वाली मशीन का इस्तेमाल करें। गृह मंत्रालय ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि वे नकली नोटों की पहचान के लिए अपने कर्मचारियों को ट्रेनिंग दें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+