कितने प्रतिशत मुसलमान देते हैं भारतीय जनता पार्टी को वोट?

अरविंद केजरीवाल वाराणसी में अपना रोडशो कर रहे हैं, ताकि नरेंद्र मोदी के वोट काट सकें। इससे पहले उन्होंने तमाम जमात प्रमुखों से मुलाकात की, मुस्ल‍िम धर्मगुरुओं से मिले और गली मुहल्लों में रहने वाले मुसलमानों से मिले। केजरीवाल ने यह सब इसलिये किया, ताकि इस समुदाय से कांग्रेस, सपा और बसपा को मिलने वाले वोट आम आदमी पार्टी को मिलें न कि भारतीय जनता पार्टी को। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कितने प्रतिशत मुसलमान हैं जो भाजपा को वोट देते हैं?

आप सोच रहे होंगे कि क्या हिन्दू-मुसलमान लगा रखा है? हो सकता है आपके जहन में सवाल उठे कि क्या ऐसी बातों को करना जरूरी है? असल में भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की हाल की गतिव‍िध‍ियां खुद में इन सवालों के जवाब हैं। भाजपा आये दिन सोशल मीडिया पर उन तस्वीरों को वॉयरल कर रही है, जिसमें बुर्का पहने औरतें मोदी को सपोर्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं आप पार्टी ने मुस्ल‍िम धर्मगुरुओं से बात की। मुलायम हर रैली में खुद को मुसलमानों का भगवान बताने में जुटे हैं वहीं कांग्रेस की सोनिया गांधी तो दिल्ली की जामा मस्ज‍िद के इमाम तक से मिलने पहुंच गईं।

मुसलमान किसी भी हालत में मोदी की लहर में बहकर भाजपा को वोट न दे दे, यह सब इसीलिये किया गया। उत्तर प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में बात करें तो यहां के कुल मुस्ल‍िम वोटरों में से मात्र 4.4 प्रतिशत ही भाजपा को वोट देते हैं। यह हम नहीं बल्कि सेंटर फॉर स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज़ (सीएसडीएस) की 2009 की रिपोर्ट कह रही है। पांच साल में परिस्थितियां बदल गई हैं, लिहाजा इस साल आंकड़े निश्च‍ित तौर पर भ‍िन्न होंगे लेकिन इससे कितने ज्यादा इतर होंगे यह 16 मई को पता चलेगा।

2009 में हुए सर्वे के अनुसार मुसलमानों में किस वर्ग ने किस पार्टी को दिये वोट-

चुनाव- 2009 कांग्रेस भाजपा बसपा सपा अन्य
ओबीसी मुसलमान 20.2% 3.1% 19.8% 32.2% 24.8%
अन्य मुसलमान 37.3% 6.0% 23.2% 21.9% 11.6%
कुल 28.4% 4.4% 21.3% 27.4 18.5%
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+