Property Prices: एक मिलियन डॉलर में दुनिया के महंगे शहरों में कितनी जमीन मिल सकती है?

अंतरराष्ट्रीय रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म नाइट फ्रैंक ने अपनी एक रिपोर्ट ‘नाइट फ्रैंक वैल्थ रिपोर्ट 2023’ जारी की। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया के किन शहरों में सबसे महंगी संपत्ति है।

real estate

रियल स्टेट के व्यापार में दो तरह के बड़े प्रमुख निवेशक होते हैं। पहले हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (एचएनडब्ल्यूआई) जिनकी नेटवर्थ $1 मिलियन या उससे अधिक की होती है। दूसरे, अल्ट्रा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (यूएचएनडब्ल्यूआई) जिनकी नेटवर्थ $30 मिलियन या उससे अधिक की होती है। नाइट फ्रैंक वैल्थ रिपोर्ट इन्हीं लोगों के संपत्ति खरीदने के रुझानों का विश्लेषण प्रदान करती है। यह रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म नाइट फ्रैंक द्वारा सालाना तैयार की जाती है।

रिपोर्ट में वैश्विक रियल स्टेट के रुझान और पूर्वानुमान सहित भू-राजनीतिक घटनाओं के प्रभाव का विश्लेषण किया जाता है। दरअसल, जब रियल स्टेट में निवेश की बात आती है तो एचएनडब्ल्यूआई और यूएचएनडब्ल्यूआई जैसे निवेशकों का खास ध्यान रखा जाता है। इसलिए इस रिपोर्ट में दुनियाभर में निवेश के अवसरों और जोखिमों के विश्लेषण सहित विभिन्न देशों के एचएनडब्ल्यूआई और यूएचएनडब्ल्यूआई की प्रोफाइल भी शामिल होती है।

दुनिया के किस शहर में सबसे महंगी संपत्ति
नाइट फ्रैंक वैल्थ रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के जिस शहर में सबसे ज्यादा महंगी संपत्ति है वह फ्रांस के समीप स्थित मोनाको है। मोनाको में ₹8,17,12,750 में सिर्फ 17 वर्ग मीटर जमीन खरीदी जा सकती है। मोनाको फ्रेंच रिवेरा पर स्थित एक छोटा स्वतंत्र देश है, जिसकी जनसंख्या 2021 में मात्र 36,686 थी।

यह अपनी शानदार जीवन शैली, सुंदर दृश्यों के लिए मशहूर हैं। सीमित भूमि होने के कारण मोनाको में रियल स्टेट के दाम बहुत महंगे है। इसके अलावा, मोनाको को 'टैक्स हेवन' भी माना जाता है क्योंकि यह अपने निवासियों से कोई टैक्स नहीं वसूलता। व्यापार पर लगने वाला टैक्स भी बहुत कम है। साथ ही, सख्त बैंक गोपनीय कानून यहां लागू हैं जो अपने खाताधारकों की गोपनीयता की रक्षा करते है।

टॉप 20 सबसे महंगी संपत्ति वाले शहरों में भारत का कौन सा शहर?
नाइट फ्रैंक वैल्थ रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के इन महंगे शहरों में मुंबई भी शामिल है। रिपोर्ट का कहना है कि मुंबई में ₹8,17,12,750 में सिर्फ 113 वर्ग मीटर जमीन खरीदी जा सकती है। मुंबई भारत के सबसे अधिक आबादी वाले और विकसित शहरों में से एक है। यह शहर तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था के चलते रियल एस्टेट में हमेशा आगे रहता है।

दुनिया के टॉप 20 शहर जहां सबसे महंगी संपत्ति?
नाइट फ्रैंक वैल्थ रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के टॉप 20 शहर जहां सबसे महंगी संपत्ति है उनमें सबसे ऊपर है मोनाको और 20वें स्थान पर साओ पौलो है। रिपोर्ट का कहना है कि जिन लोगों के पास लगभग ₹8 करोड़ हैं, अर्थात एक मिलियन अमरीकी डॉलर हैं तो वे मोनाको में 17 वर्गमीटर, हांगकांग में 21 वर्गमीटर, न्यूयॉर्क में 33 वर्गमीटर, सिंगापुर में 34 वर्गमीटर, लंदन में 34 वर्गमीटर, जिनेवा में 37 वर्गमीटर, लॉस एंजेलिस में 39 वर्गमीटर, पेरिस में 43 वर्गमीटर, सिडनी में 44 वर्गमीटर, शंघाई में 44 वर्गमीटर, बीजिंग में 58 वर्गमीटर, टोक्यो में 60 वर्गमीटर, मियामी में 64 वर्ग मीटर, बर्लिन में 70 वर्गमीटर, मेलबर्न में 87 वर्गमीटर, दुबई में 105 वर्गमीटर, मैड्रिड में 106 वर्गमीटर, मुंबई में 113 वर्गमीटर, केपटाउन में 218 वर्ग मीटर और साओ पौलो में 231 वर्गमीटर संपत्ति खरीद सकते हैं।

इस वर्ग के अमीरों में भारत का स्थान
नाइट फ्रैंक वैल्थ रिपोर्ट कहती है कि साल 2022 में दुनियाभर के बड़े अमीरों अर्थात यूएचएनडब्ल्यूआई की कुल संपत्ति में 10 प्रतिशत की गिरावट आयी है यानी लगभग $10.1 ट्रिलियन। फिर भी, इस वर्ग के अमीर रियल स्टेट में निवेश करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे वे मुद्रास्फीति का मुकाबला कर सकते है। 88 प्रतिशत यूएचएनडब्ल्यूआई वर्ग के भारतीयों की आय में साल 2022 में लगभग 40% की बढ़ोत्तरी हुई है। यही नही, इस वर्ग में 19 प्रतिशत हिस्सेदारी भारतीयों के पास है।

Recommended Video

      Football Player Messi के घर के ऊपर से कोई प्लेन क्यों नहीं उड़ सकता ? | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+