Motivational Speakers: दूसरों को मोटिवेट करने वाले खुद बन गए करोड़पति
Motivational Speakers: विजेता अलग काम नहीं करते, वे काम को अलग ढंग से करते हैं' ये लाइन मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर शिव खेड़ा की है। देश-दुनिया में बहुत से ऐसे ही मोटिवेशनल स्पीकर अपनी बातों से लोगों को प्रोत्साहित करने की कोशिश करते हैं।
कई बार मोटिवेशनल स्पीकर की बातों की मदद से लोग अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को पटरी पर ले आते हैं।

विवेक बिंद्रा, संदीप माहेश्वरी, चेतन शर्मा, शिव खेड़ा, उज्वल पाटनी, दीपक चोपड़ा, अरिंदम चौधरी आदि ऐसे कई नाम हैं जो आज की तारीख में मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर हैं। आज से 10-15 साल पहले मोटिवेशनल स्पीकर क्या चीज हैं ये किसी को पता नहीं था लेकिन अब सभी लोग इससे अवगत हैं। ये केवल नाम ही नहीं कमाते, बल्कि मोटिवेट करने के अपने पेशे से मोटा धन भी कमाते हैं। जानते हैं कि ये मोटिवेशनल स्पीकर खुद कितने सफल हैं?
करोड़ों में कमाते हैं ये मोटिवेशनल स्पीकर
इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक मोटिवेशनल स्पीकर लोगों को अच्छी बातें सुना कर लाखों-करोड़ों कमाते हैं। मोटिवेशनल स्पीकर अपनी स्पीच के लिए लाखों की फीस लेते हैं। साथ ही किताबें, यूट्यूब चैनल, पॉडकास्ट आदि से भी ये मोटिवेशनल स्पीकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। ये मोटिवेशनल स्पीकर एक-एक शो करने के लिए 2-3 लाख तक चार्ज करते हैं।
मोटिवेशन कोई पैशन नहीं, प्रोफेशन है?
जिस तरह से बीते दिनों सोशल मीडिया पर देश के दो बड़े दिग्गज यूट्यूबर, मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी और विवेक बिंद्रा के बीच में जंग छिड़ी, उससे यह साबित हो गया कि मोटिवेशन कोई पैशन नहीं बल्कि प्रोफेशन हैं। धंधा है और गंदा भी है।
दरअसल 11 दिसंबर, 2023 को संदीप माहेश्वरी ने एक वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में उन्होंने बिजनेस सिखाने के नाम पर हजारों रुपये के कोर्स खरीदने वाले लोगों के साथ स्कैम होने का खुलासा किया था। वीडियो में वो दो लड़कों से 'बिग स्कैम' के बारे में बात कर रहे थे। हालांकि 10 मिनट के इस वीडियो में उन्होंने किसी भी बिजनेस गुरू या स्पीकर का नाम नहीं लिया था।
इस वीडियो में एक लड़का बताता है कि उसने एक बड़े यूट्यूबर से 50 हजार रुपये में एक कोर्स खरीदा था। जबकि दूसरे ने बताया कि उसने इसके बदले में 35 हजार रुपये दिए थे। लड़कों ने बताया कि उन्हें इस कोर्स को आगे के लोगों को बेचने के लिए कहा जाता है, ये एक तरह का मल्टी लेवल मार्केटिंग है। इसके बाद संदीप माहेश्वरी ने इसे एक तरह का स्कैम बताया।
इस वीडियो के अपलोड होने के एक दिन बाद ही संदीप माहेश्वरी ने दावा किया कि कुछ लोग मेरी टीम पर वीडियो हटाने का दबाव बना रहे हैं। लेकिन, मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं क्योंकि मैं यह स्टैंड हमारे समाज के लिए ले रहा हूं। दूसरी तरफ विवेक बिंद्रा ने एक पोस्ट किया और संदीप माहेश्वरी को खुली चुनौती दे दी। इसके बाद विवेक बिंद्रा और संदीप माहेश्वरी सार्वजनिक तौर पर आमने-सामने आ गए और मामला लीगल मैटर तक पहुंच गया।
जब शिव खेड़ा की किताब पर हुआ 'विवाद'
इसी तरह साल 2000 में मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर शिव खेड़ा द्वारा लिखित एक किताब 'यू कैन विन' (You Can Win) जब कॉपीराइट के विवादों में फंस गई थी। वैसे यह उन भारतीय किताबों में शामिल है जो इंटरनेशनल बेस्टसेलर का दर्जा पा चुकी हैं।
किताब का कवर पेज बताता है कि इसकी 38 लाख से ज्यादा कॉपियां 21 भाषाओं में अनुदित होकर बिक चुकी हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो शिव खेड़ा की इस किताब में कंटेंट चोरी करने का आरोप लगा था। एक रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट अमृतलाल ने दावा किया था कि खेड़ा की बहुचर्चित किताब में उनकी किताब के हिस्से डाले गए हैं जो खेड़ा की किताब छपने से आठ साल पहले लिखी गई थी।
ये हैं देश के कुछ जाने-माने मोटिवेशनल स्पीकर
विवेक बिंद्रा
विवेक बिंद्रा आज की तारीख में देश के सबसे बड़े मोटिवेशनल स्पीकर माने जाते हैं। ये आपको एक बिजनेस गुरू के तौर पर स्थापित करते हैं। इन्हें विश्व एचआरडी कांग्रेस में मार्शल गोल्डस्मिथ द्वारा 'एशिया में सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व प्रशिक्षक' पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। विवेक ब्रिंदा न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध स्पीकर हैं, बल्कि एक सफल व्यावसायिक कोच और उद्यमी भी हैं। नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक विवेक बिंद्रा की नेटवर्थ करीब 90 करोड़ रुपये है। एक साल में विवेक बिंद्रा करीब 7 से 9 करोड़ रुपये कमाते हैं।
संदीप माहेश्वरी
संदीप माहेश्वरी एक मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर और यूट्यूबर हैं। इनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोअर्स हैं। ये आंत्रप्रन्योर और फोटोग्राफर भी हैं। साथ ही imagesbazaar.com नाम की वेबसाइट के सीईओ भी हैं, जो कि भारतीय स्टॉक इमेजेस का सबसे बड़ा कलेक्शन है।
संदीप के यूट्यूब चैनल पर वर्तमान में 28.5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वे बताते हैं कि अपने करियर की शुरुआत 19 साल की उम्र में एक मॉडल के रूप में की थी। वहीं संदीप ने उन शोषणों को महसूस किया जिनका मॉडल सामना करते हैं। वहीं आज वे एक सफल व्यक्ति हैं। आज तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक वे हर महीने करीब 30 से 50 लाख रुपये कमाते हैं, सालाना कमाई करीब 3-4 करोड़ रुपये के आस-पास है।
शिव खेड़ा
शिव खेड़ा एक मशहूर भारतीय लेखक, शिक्षक, व्यवसाय सलाहकार, सफल उद्यमी और एक बहुप्रतीक्षित मोटिवेशनल स्पीकर हैं। वे भारत, अमेरिका से लेकर सिंगापुर तक दुनिया के विभिन्न देशों में अपने मोटिवेशनल शो कर चुके हैं। शिव खेड़ा अंतरराष्ट्रीय बेस्टसेलर 'यू कैन विन' सहित 16 पुस्तकों के लेखक हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 20 से अधिक देशों में उनकी गतिशील कार्यशालाओं से हजारों लोग लाभान्वित हुए हैं और लाखों लोगों ने उन्हें मुख्य वक्ता के रूप में सुना है। वह कई रेडियो और टेलीविजन शो में दिखाई देते रहते हैं। शिव खेड़ा राउंड टेबल फाउंडेशन के ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्हें रोटरी इंटरनेशनल और द लायंस इंटरनेशनल द्वारा मान्यता और सम्मान दिया गया है। 'सेलेब वर्थ डॉट नेट' वेबसाइट की माने तो शिव खेड़ा की नेटवर्थ 12 मिलियन डॉलर है।
चेतन भगत
चेतन भगत ने एक निवेश बैंकर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, आज वे भारत के मशहूर लेखक, कॉलमिस्ट और स्क्रीन राइटर हैं। इसके अलावा वह मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएशन करने के बाद आईआईएम अहमदाबाद से अपना एमबीए पूरा किया।
इसके बाद हांगकांग जाकर एक कंपनी में काम करने लगे। जहां उन्होंने फाइव प्वाईंट समवन नाम का एक उपन्यास लिखा, जो काफी फेमस हुआ। इसके बाद उन्होंने पूरा ध्यान किताबें लिखने में लगा दिया। अब तक चेतन भगत ने 12 किताबें लिखी हैं। उनकी किताब पर फिल्म भी बन चुकी है। एक रिपोर्ट की माने तो उनकी कुल संपत्ति लगभग $28 मिलियन (208 करोड़ रुपये) है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications