Holi Vibes: होली की मस्ती में रंग और पानी से फोन को रखें सेफ, फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स
नई दिल्ली, 17 मार्च। होली आ गई है तो आपने रंगों में सरोबार होने के लिए अपने पसंदीदा कपड़े जरूर निकाल लिए होंगे जिन पर रंग खूब खिलकर सामने आएं। होली के रंग में सरोबार होने के वक्त आप अपनी स्किन और अपने बालों की सुरक्षा का ख्याल रखेंगे ही लेकिन एक और चीज है जिस पर आपको बहुत ध्यान देने की जरूरत होती है। जी हां ये चीज है आपका फोन?

होली का जश्न है रंग तो चलेगा
अब होली का जश्न है तो रंग तो चलेगा और आप अपना फोन घर तो नहीं छोड़कर तो नहीं जा सकते। जाहिर है फोन घर पर रह गया तो इस जश्न की शानदार यादें कैसे तस्वीरों में कैद कर पाएंगे। और तस्वीरें न हुईं तो उन दोस्तों से आप पीछे रह जाएंगे जो लगातार इंस्टा, फेसबुक पर अपनी होली पिक्चर अपडेट कर रहे होंगे। यकीनन आप इससे खुश तो नहीं होंगे।

रंग और पानी डिवाइस के लिए खतरनाक
होली की मस्ती में तस्वीरें लेना तो बढ़िया है लेकिन आपको ये बात नहीं भूलनी चाहिए कि पानी और रंग दोनों इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए बहुत ही खतरनाक हैं। ऐसे में अगर आप अपना फोन, डीएसएलआर कैमरा या फिर दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की सोच रहे हैं तो पानी से बचाने का पूरा इंतजाम कर लें। हम ऐसे ही कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जो आपके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को पानी से बचाने में मदद कर सकते हैं।

वाटरप्रूफ पाउच
होली खेलने के लिए घर से फोन लेकर जाने से पहले वाटरप्रूफ पाउच ले जाना न भूलें। ये पाउच छोटे बैग की तरह होते हैं जिन्हें आप गले से लटका सकते हैं। प्लास्टिक से बने इन बैग को अच्छे से बंद किया गया होता है जिससे इसमें पानी नहीं जाता। आप फोन को इस बैग में डालकर गले में टांग लें। अब आपका फोन तब तक सुरक्षित है जब तक इसके अंदर है। सेल्फी के दौरान सुरक्षित समय देखकर आप तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं।

सिलिकॉन केस
दूसरा तरीका है जिसमें आप अपने फोन के लिए सस्ते सिलिकॉन केस खरीद सकते हैं। बाजार में ये सिलिकॉन केस 100 रुपये तक में मिल जाते हैं। सिलिकॉन केस में फोन को सेट कर दिया जाता है जिससे फोन का पीछे का हिस्सा पानी से सुरक्षित हो जाता है। हालांकि इसमें आगे का हिस्सा खुला रहता है और इसके लिए आप एक बढ़िया स्क्रीनगार्ड लगा सकते हैं। इनके सस्ते होने का फायदा ये है कि होली के बाद अगर इन सिलिकॉन केस में रंग लग जाता है तो आप इसे निकालकर बदल सकते हैं या फिर अच्छे से धुलकर फिर लगा सकते हैं।

कैमरा लेंस
सिलिकॉन केस आपके फोन को सुरक्षित रखते हैं लेकिन इस दौरान आपके कैमरा खुला रहता है। इसके लिए अलग से कैमरा लेंस खरीद सकते हैं जो फोन कैमरे को कवर कर लेगा। साथ ही आप महंगे स्क्रीन गार्ड भी लगा सकते हैं। ये स्क्रीनगार्ड सिर्फ होली ही नहीं बल्कि किसी भी समय आपके फोन की स्क्रीन को सुरक्षित रखते हैं। कई बार तो ये ऊंचाई से गिरने पर भी स्क्रीन को सेफ बनाए रखते हैं।

एक साफ कपड़ा
होली का जश्न में शामिल होकर किसी चीज को रंग से बचाए रखना तो नामुमकिन ही है तो फोन कैसे बचेगा। जाहिर है रंग तो कहीं न कहीं से लग ही जाएंगे। ऐसे में आपको अपने साथ एक छोड़ा साफ कपड़ा कहीं सुरक्षित रख लेना चाहिए। फोन में रंग या पानी लगने पर इस कपड़े से उसे साफ कर लेना चाहिए। इस कपड़े को ऐसी जगह रखिए जहां पर पानी जाने की कम संभावना हो। वाटरप्रूफ पाउच या कोई पॉलीथिन यहां पड़े काम की है।

बलून से करें कोटिंग
बलून में रंग भरकर इसे फेंकने काम तो होली में किया ही होगा। बलून की खासियत यह है कि इसमें पानी बाहर नहीं जाता तो अंदर भी नहीं जाता। बलून में हवा भर दें और इस हवा से भरे हुए बलून में अपना फोन रखकर उसे धीरे-धीरे दबाएं। पूरी तरह दबा देने के बाद धीरे-धीरे बलून की हवा निकलने दें। बलून आपके फोन पर कवर की तरह से चिपक जाएगा। फोन को सुरक्षित रखने का ये शानदार तरीका है।












Click it and Unblock the Notifications