इस बैंक के ATM यूजर आज रात भी नहीं निकाल पाएंगे पैसा
नई दिल्ली। अगर आप भी एचडीएफसी बैंक का एटीएम इस्तेमाल करते हैं तो अलर्ट हो जाएं। 24 अगस्त को भी रात में आपको पैसे निकालने में परेशानी हो सकती है। बैंक ने इसे लेकर पहले ही एक सूचना जारी की है।

एचडीएफसी बैंक की ओर से ग्राहकों को जारी किए गए ईमेल में कहा गया है कि मेंटीनेंस एक्टिविटी की वजह से एटीएम सर्विस कुछ घंटों के लिए उपलब्ध नहीं होगी।
बैंक ने यह भी बताया है एटीएम सर्विस 23 अगस्त और 24 अगस्त को रात में 12:30 बजे से 3 बजे के बीच उपलब्ध नहीं होगी।

अगर आप भी एचडीएफसी बैंक के यूजर हैं तो समय रहते पैसे निकाल लें, कहीं बाद में परेशानी ना झेलनी पड़ जाए।












Click it and Unblock the Notifications