Happy Makar Sankranti 2022: 'मकर संक्रांति' पर अपनों के भेजें ये प्यार भरे संदेश, पर्व बन जाएगा खास
नई दिल्ली, 13 जनवरी। 'मकर संक्रांति' हिंदूओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यूपी, बिहार, गुजरात , मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, पंजाब और अन्य राज्यों के लोग संक्रांति के त्योहार को बहुत खुशी और उत्साह के साथ मनाते हैं। यह सर्दियों के अंत और फसल के मौसम की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। मकर संक्रांति को अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इस त्योहार के जरिए लोग सूर्य भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं, इसलिए इस दिन खास तौर पर सूर्यदेव की पूजा की जाती है और उन्हें अर्ध्य दिया जाता है।

शांति और समृद्धि
बहुत से लोग इस दिन गंगा, यमुना, गोदावरी, कृष्णा और कावेरी जैसी पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी भी लगाते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह सभी पापों को धो देती है। मकर संक्रांति लंबे और गर्म दिनों की शुरुआत के साथ-साथ शांति और समृद्धि भी लाती है।

अपनों के भेजें प्रेम भरे संदेश
बढ़ते कोरोना के केसों के चलते इस बार काफी लोग इस त्योहार पर अपने घर-परिवार और अपनों से दूर रहेंगे तो उन्हें दुखी होने की जरूरत नहीं है क्योंकि वो अपने प्रेम भरे संदेशों के जरिए अपनों के दिल के करीब आ सकते हैं और इस दिन को बेहद खास बना सकते हैं।
यहां हम आपके लिए लाए हैं कुछ सुंदर संदेश , जिन्हें भेजकर आप बनाइए अपना त्योहार बेहद खास

हैप्पी मकर संक्रांति!
- यह मकर संक्रांति आपके जीवन को खुशियों और प्यार से भर दे। आपको और आपके परिवार को मकर संक्रांति की बहुत बहुत बधाई।
- मकर संक्रांति के इस अवसर पर ईश्वर आपको अच्छा स्वास्थ्य और धन प्रदान करे। बहुत बहुत बधाई।
- मकर संक्रांति के इस पावन दिवस पर मैं कामना करता हूं कि आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। हैप्पी मकर संक्रांति!
- आपको और आपके परिवार को मकर संक्रांति 2021 की बहुत बहुत बधाई!
- त्योहारों का यह मौसम अपने साथ अनंत खुशियां और आनंद लेकर आए। हैप्पी मकर संक्रांति!
- यह मकर संक्रांति आपके सभी दुखों को दूर करे और आपका जीवन खुशी और प्यार से रोशन हो।हैप्पी मकर संक्रांति!
- यह मकर संक्रांति आपके जीवन को वैभव, और खुशियों की गर्मी से रोशन करे। हैप्पी मकर संक्रांति!

सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
- आपको वो सारी खुशियां मिले जो आप चाहते हैं। हैप्पी मकर संक्रांति 2021!
- रेवड़ी, मूंगफली और पॉपकॉर्न की मिठास के साथ इस त्योहार का आनंद लें और खुशियां फैलाएं। हैप्पी मकर संक्रांति 2021!
- आपके दिन खुशियों से भरे हों, खुशियों के सप्ताह, समृद्धि से भरे महीने, और उत्सव के वर्ष आपके रास्ते सजाएं। भगवान आपको और आपके परिवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आशीर्वाद दे। हैप्पी मकर संक्रांति!
- यह त्योहार आपके जीवन को ढेर सारी ऊर्जा और उत्साह से भर दे, और आपको सभी सुख और समृद्धि प्राप्त करने में मदद करे। सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!
- आशा है कि यह त्योहारों का मौसम आपके और आपके प्रियजनों के लिए खुशियां लेकर आए; और इस साल आपकी सभी इच्छाएं पूरी हों। हैप्पी मकर संक्रांति!
- यह मकर संक्रांति आपके जीवन में गर्मी, खुशी, सकारात्मकता लाए। हैप्पी मकर संक्रांति!
- इस साल आपको अपने सभी सपनों को हकीकत में बदलने और अपने सभी प्रयासों को जबरदस्त उपलब्धियों में बदलने के नए अवसर मिले। हैप्पी मकर संक्रांति!












Click it and Unblock the Notifications