Happy Hug Day 2021: बांहों में चले आओ....हमसे सनम क्या पर्दा...
नई दिल्ली। आज वैलेंनटाइन वीक का 6वां दिन है। 'रोज डे', 'प्रपोज डे' , 'चॉकलेट डे', 'टेडी बियर डे ', 'प्रॉमिस डे' के बाद आज बारी है ' हग डे' की। किसी को गले लगाकर जो दिल को सकून मिलता है , उसका मुकाबला किसी और चीज से नहीं हो सकता है। कहते भी है महबूब की बांहो में जन्नत होती है, जब प्यार एकदम से उबल पड़ता है तभी तो दो लोग गले मिलते हैं।
Recommended Video

'जादू की झप्पी' या 'दिल का करार'
फिल्मों में 'हग' को कभी 'जादू की झप्पी' कहा गया तो कभी 'दिल का करार'। जब आपका कोई प्रिय आकर आपसे गले लगता है तो सारे गिले-शिकवे मिट जाते हैं रह जाता है केवल दोनों के बीच पनपा असीम प्यार। लब खामोश हो जाते हैं, आंखे अपने आप बंद हो जाती हैं और धड़कनें एकदम से तेज। ऐसा लगता है कि दुनिया में दो प्यार करने वाले के अलावा और कोई है ही नहीं।
इंसान का ब्लडप्रेशर भी संतुलित
मेडिकल के दृष्टिकोण से देखें तो गले लगने से इंसान का ब्लडप्रेशर भी संतुलित हो जाता है मतलब यह कि डॉक्टर भी हग करने को गलत नहीं मानते हैं।

हैप्पी हग डे...
इसलिए दोस्तों अपने इस अनुभव को पाने के लिए अपने साथी की सहमती का इंतजार कीजिए। अपने प्यार में इतनी कशिश भर दीजिये कि आपका प्यार आपसे रूठ कर कहीं नहीं जाए, बस टूटकर आपके पहलू में आ जाए, इस भावना के साथ अगर आप आज के दिन को मनाएंगे तो यकीन मानिये आज का दिन आपकी जिंदगी के सबसे हसीन पलों में शामिल हो जायेगा।

कुछ खूबसूरत संदेश
एक बार तो मुझे सीने से लगा ले,
अपने दिल के भी सारे अरमान सजा ले,
कब से हैं तड़प तुझे अपना बनाने की,
आज तो मौका है मुझे अपने पास बुला ले।
Happy Hug Day...
देखते हो इस तरह जान ले जाते हो,
अदाओं से अपनी इस दिल को धड़काते हो,
लेकर बांहों में सारा जहां भुलाते हो
Happy Hug Day...












Click it and Unblock the Notifications