Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जानिए बॉलीवुड की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण के बारे में हसीन बातें, जो फिल्मी नहीं...

दीपिका की छवि उन लोगों में से है जो गलत को गलत और सही को सही बोलने का दम रखते हैं, वो नारीवाद से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं।

नई दिल्ली। आज हिंदी सिनेमा की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण का 32वां जन्मदिन है, अपने छोटे से करियर में बेहतरीन फिल्में देकर शीर्ष पर पहुंची इस कटिली काया की मालकिन की फिल्मों और एक्टिंग के बारे में तो आप काफी कुछ जानते होंगे लेकिन आज हम आपसे उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातों का जिक्र करेंगे, जिन्हें जानने के बाद आपको हिंदी सिनेमा की इस लवली बाला से फिर से मोहब्बत हो जाएगी।

खास बातें..

  • काफी धार्मिक: दीपिका पादुकोण की इमेज एक सपाट बोलने वाली महिला की हैं लेकिन आप में से काफी कम लोग जानते होंगे कि दीपिका दिल से कोमल, मिजाज से संजिदा और हृदय से काफी धार्मिक हैं इसलिए अक्सर उन्हें मंदिरों में दर्शन करते देखा जाता है।
  • बोल्ड व्यक्तित्व: दीपिका की छवि उन लोगों में से है जो गलत को गलत और सही को सही बोलने का दम रखते हैं। वो सार्वजनिक स्थलों पर भी नारीवाद से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं। उन्होंने नारी की एक ऐसी सशक्त छवि को पेश किया है जिसके पास इच्छा शक्ति, दिमाग और मजबूती है वो कमजोर और अबला नहीं है।

अवसाद से दूर रहने के लिए जागरूकता अभियान

अवसाद से दूर रहने के लिए जागरूकता अभियान

दीपिका ने साल 2015 के एक इंटरव्यू में कहा था कि एक वक्त ऐसा था जब वो अवसाद ग्रस्त हो गई थीं लेकिन उन्होंने अपनी कड़ी कोशिश के बाद उस बुरे वक्त का सामना किया इसलिए उन्होंने मानसिक विकारों से लोगों को बाहर निकालने के लिए एक मुहिम शुरू की है।

दीपिका का कॉलम

दीपिका का कॉलम

दीपिका ने अपना एक कॉलम शुरू किया है जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी बातें होती हैं। वो एक चैरिटी संगठन के लिए भी काम करती हैं जिसके लिए भी वो स्टेज शो करती हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स

हिंदुस्तान टाइम्स

साल 2009 में, हिंदुस्तान टाइम्स ने उन्हें एक साप्ताहिक कॉलम के लिए साइन किया था जिसमें वो अपने फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बताती थीं।

मैराथन

मैराथन

  • साल 2009 में दीपिका ने विश्व 10 k बैंगलोर मैराथन में हिस्सा लिया जो कि एनजीओ की ओर से आयोजित किया गया था।
  • साल 2010 में दीपिका ने महाराष्ट्र के Ambegaon गांव को गोद लिया और वहां रेगुलर बिजली आपूर्ति के लिए उन्होंने दिन-रात एक किया जिससे अब गांव में काफी सुधार है।
  • ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट टीम

    ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट टीम

    • दीपिका उस ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं जो उनके पापा प्रकाश पादुकोण और गीत सेठी ने एथलिटों को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया था।
    • स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दीपिका एनडीटीवी के एक प्रोग्राम के जरिये भारत के रीयल हीरो यानी सेना के जवानों से मिलने जम्मू गईं थीं।
    • इच्छा शक्ति, दिमाग और मजबूत

      इच्छा शक्ति, दिमाग और मजबूत

      • दीपिका ने रिटेल मैस्ट्रो वान-हुसैन के साथ ऑन लाइन महिलाओं के कपड़े की सैलिंग शुरू की है।
      • पत्रकार वीर सांघवी ने 2013 में दीपिका पादुकोण के लिए लिखा था वो एक ऐसी महिला का चरित्र पेश करती हैं जो मजबूत हैं, स्वतंत्र हैं और खुद के लिए ही आदर्श हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+