Happy Birthday Amitabh Bachchan: अमिताभ को अमिताभ नाम 'सुमित्रानंदन पंत' ने दिया था

बैंगलोर। आज सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। पिछले 45 सालों से हिंदी सिनेमा के कैनवस पर चमक रहे 'द ग्रेट' अमिताभ बच्चन किसी युग से कम नहीं। पूरा राष्ट्र आज उन्हें बधाईयां देने में जुटा हुआ है। 75 साल के अमिताभ के व्यक्तित्व में जीवन के वो सारे रंग हैं, जिन्हें पाने के लिए इंसान को सदियां लग जाती हैं। अमिताभ की चमक केवल देश में ही नहीं बल्कि देश के बाहर भी फैली हुई है।

Happy Bday Amitabh Bachchan: जानिए अमिताभ क्यों हैं अमिताभ?

कवि हरिवंश राय की संतान अमिताभ

अमिताभ के आगे कई सितारों ने जन्म लिया और वो कुछ सालों बाद फिल्मी दुनिया से आउट भी हो गए लेकिन अमिताभ की चमक एक ध्रुव तारे की तरह अटल ही है। कवि हरिवंश राय की संतान अमिताभ केवल एक अभिनेता ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान के रूप में आज हर भारतीय के दिलों में धड़क रहे हैं।

हिंदी के प्रख्यात कवि सुमित्रानंदन पंत

लेकिन क्या आपको पता है कि हर दिल अजीज अमिताभ बच्चन को 'अमिताभ' नाम किसने दिया, शायद आपको यकीन ना हो लेकिन महानायक को ये नाम दिया था हिंदी के प्रख्यात कवि सुमित्रानंदन पंत ने। पंत और अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन के काफी घनिष्ठ संबंध थे, पंत अक्सर अल्मोड़ा छोड़कर इलाहाबाद आया करते थे।

मानो ध्यानस्थ अमिताभ...

11 अक्टूबर 1942 को जिस दिन अमिताभ ने जन्म लिया था , उस वक्त नर्सिंग होम में पंत भी मौजूद थे जिन्होंने नवजात शिशु की तरफ़ इशारा करते हुए कवि बच्चन से कहा था- देखो तो कितना शांत दिखाई दे रहा है, मानो ध्यानस्थ अमिताभ। बस तभी से उस बच्चे का नाम 'अमिताभ' हो गया।

आप भी अपने इस चहेते अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। बस आप अपनी विश नीचे के कमेंट बॉक्स में लिख दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+