Happy Bday Amitabh Bachchan: जानिए 75 साल की उम्र में भी कैसे हॉट दिखते हैं अमिताभ?

बैंगलोर। आज महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। पिछले 45 सालों से हिंदी सिनेमा के कैनवस पर चमक रहे 'द ग्रेट' अमिताभ बच्चन किसी युग से कम नहीं। आज भले ही उन्होंने उम्र के 75 साल के पड़ाव को छू लिया हो लेकिन उनके काम पर उम्र का इफेक्ट नहीं दिखता और ना ही लोगों की मोहब्बत उनके प्रति कम हुई है।

अमिताभ के व्यक्तित्व में जीवन के सारे रंग

पूरा राष्ट्र आज उन्हें बधाईयां देने में जुटा हुआ है। 75 साल के अमिताभ के व्यक्तित्व में जीवन के वो सारे रंग हैं, जिन्हें पाने के लिए इंसान को सदियां लग जाती हैं। आर बाल्की नजरों में तो वो संपूर्ण तो हैं ही वहीं अपने परिवार की नजर में भी वो सम्मानित व्यक्ति हैं।

संयमित और आदर्श जीवन

संयमित और आदर्श जीवन

अमिताभ का संयमित और आदर्श जीवन ही है जो उन्हें अपने समकालीन कलाकारों से अलग करता है जिसका ताजा उदाहरण है कि उनसे उम्र में छोटे लोग या तो काम से संन्यास ले चुके हैं या फिर खटिया पर आखिरी सांस गिन रहे हैं।

बहुत अच्छे भारतीय

बहुत अच्छे भारतीय

जबकि अमिताभ आज भी हॉट सीट पर बैठे लोगों को हॉट लगते हैं। ऐसा नहीं है कि अमिताभ को सफलता किसी जादूई छड़ी के चलते मिली है बल्कि इसके पीछे उनकी दिन-रात की कड़ी मेहनत है जिसके चलते 6 फुट 2 इंच का लंबा इंसान आज सदी का महानायक बन गया है। वो एक बेमिसाल एक्टर, अच्छे विलेन, आदर्श पति, आइडल पिता, सम्मानीय ससुर, उत्कृष्ठ प्रस्तोता और एक बहुत अच्छे भारतीय हैं।

हेल्दी लाइफ

हेल्दी लाइफ

इसके पीछे कारण अमिताभ की जहां उम्दा एक्टिंग हैं वहीं उनकी फिटनेस भी है जो उन्हें युवाओं से भी ज्यादा ऊर्जावान बनाती है। अमिताभ की सक्सेस में उनकी हेल्दी लाइफ का बहुत बड़ा योगदान है। आपको पता है कि महानायक अमिताभ की सुबह दो गिलास गर्म पानी और एलोवेरा जूस से होती है । वो अपने ब्रेकफास्ट में दूध, मूसली और इडली -सांभर पसंद करते हैं क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होते हैं। जो कि अमिताभ के कोलेस्ट्रोल को मेंटेन करते हैं और उन्हें पोषण देते हैं। वो ज्यादा तो नहीं लेकिन आधे घंटे रोज व्यायाम करते हैं। वो ऑयली और स्पाइसी फूड से बहुत दूर रहते हैं और पानी का सेवन भरपूर मात्रा में करते हैं।

टाइम पर ब्रेक-फास्ट, लंच और डिनर

टाइम पर ब्रेक-फास्ट, लंच और डिनर

और अमिताभ के लिए सबसे अहम बात ये है कि वो टाइम पर ब्रेक-फास्ट, लंच और डिनर करते हैं क्योंकि औरों की तरह वो भी मानते हैं की जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वस्थ दिमाग की जरूरत होती है और स्वस्थ दिमाग को पोषण की इसलिए हमेशा इंसान को समय पर और सही ढंग से खाना-पीना चाहिए क्योंकि रात भर दिमाग अपना काम करता है जिसके कारण उसे 7-8 घंटे के बाद पोषण की आवश्यकता होती है।

जन्मदिन की दिल से बधाई

जन्मदिन की दिल से बधाई

फिलहाल सदी के इस महानायक को वनइंडिया भी जन्मदिन की दिल से बधाई देता है और कहता है कि आप जिएं हजारों साल, साल के दिन हो पचास हजार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+