Government Apps: अगर आपके स्मार्टफोन में नहीं हैं ये सरकारी ऐप, तो तुरंत करें डाउनलोड
Government Apps: भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने हाल ही में 'चक्षु' ऐप लॉन्च किया है, जो लोगों को स्पैम कॉल, मैसेज और फिशिंग जैसे संदिग्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। चक्षु ऐप साइबर अपराध और स्पैम कॉल पर रोक लगाने के सरकार के प्रयासों का हिस्सा है।
भारत सरकार के ऐसे और कई ऐप हैं जो नागरिकों की कई प्रकार से सहायता कर सकते हैं, लेकिन देश भर में नाम मात्र लोग उन ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। आईए जानते हैं ऐसे ही कुछ ऐप्स के बारे में।

डिजीलॉकर
डिजीलॉकर ऐप भारत सरकार के नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन द्वारा बनाया गया एक प्लेटफार्म है, जिसका मकसद पेपर-लेस गवर्नेंस में मदद करना है। ये ऐप यूजर्स को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, गाड़ी की आरसी, केंद्र और राज्य सरकारों के सभी प्रमुख दस्तावेजों को पेपर-लेस माध्यम से अपने फोन में रखने की सहायता प्रदान करता है।
यह ऐप यूजर्स के आधार कार्ड से जुड़ा है और एक बार आधार कार्ड लिंक हो जाने पर यूजर अपने दस्तावेज ऐप पर डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप पर उपलब्ध सभी दस्तावेज़ पुलिस सहित सभी सरकारी कार्यों में मान्य हैं। डिजीलॉकर ऐप के माध्यम से आप अपने डॉक्यूमेंट किसी अन्य व्यक्ति को भी ऑनलाइन माध्यम से शेयर कर सकते हैं।
प्लेटफॉर्म: प्लेस्टोर, ऐप स्टोर, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज
लॉन्च: 1 जुलाई, 2015
IRCTC रेल कनैक्ट
IRCTC रेल कनैक्ट ऐप, रेल मंत्रालय के इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) की एक आधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन है। यह ऐप यूजर्स को आसानी से ट्रेन की टिकट बुक करने, कैंसिल करने, सीट देखने, ट्रेन रवाना होने और पहुंचने का समय देखने और ट्रेन की लाइव लोकेशन जानने में सहायता करता है।
इस ऐप की मदद से यात्री ट्रेन की टिकट बुक करने के लिए रेलवे स्टेशन पर लंबी लाइन से छुटकारा पाकर, चुटकियों में घर बैठे टिकट बुक कर सकते हैं। इस ऐप में तत्काल टिकट बुक करने की सुविधा भी उपलब्ध है। इस ऐप के माध्यम से ट्रेन में बैठे-बैठे खाना भी मंगवाया जा सकता है और रेलवे स्टेशन पर डॉरमेट्री की सुविधा का भी लुफ्त उठाया जा सकता है।
प्लेटफॉर्म: प्लेस्टोर, ऐप स्टोर, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज
लॉन्च: 10 जनवरी, 2017
112 इंडिया
112 इंडिया ऐप केंद्रीय गृह मंत्रालय के इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ERSS) द्वारा आपातकालीन स्थिति में लोगों की सहायता के लिए बनाया गया ऐप है। यह ऐप विभिन्न आपातकालीन स्थितियों के लिए बनाया गया है, जिसमें पुलिस, स्वास्थ्य और अग्निशमन सेवाओं जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए सहायता प्रदान की जाती है।
यह ऐप यूजर्स को आपातकालीन सहायता के लिए कमांड सेंटर पर अलर्ट ट्रिगर करने की सेवा प्रदान करता है और इस ऐप के माध्यम से कमांड सेंटर को पैनिक कॉल भी किया जा सकता है, जो खासकर महिलाओं के लिए फायदेमंद है। पैनिक कॉल और ट्रिगर करते ही ऐप जरूरतमंद व्यक्ति की लोकेशन ट्रैक करता है और व्यक्ति के सबसे नजदीक मौजूद '112 इंडिया वाहन' उसके पास पहुंच जाता है।
प्लेटफॉर्म: प्लेस्टोर, ऐप स्टोर
लॉन्च: 19 फरवरी, 2019
राजमार्गयात्रा
राजमार्गयात्रा ऐप देश भर के हाईवे यूजर्स के लिए सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (NHAI) द्वारा विकसित एक मोबाइल एप्लीकेशन है। यह ऐप देश के सभी हाईवे पर उपलब्ध सुविधाएं जैसे पेट्रोल पंप, शौचालय, रेस्टोरेंट, हॉस्पिटल, एटीएम, पुलिस स्टेशन, चार्जिंग स्टेशन की जानकारी प्रदान करता है।
इस ऐप की मदद से आप जान सकते हैं कि आपके सफर में कितने टोल आएंगे, उनका क्या किराया होगा, साथ ही आप जिस हाईवे पर सफर कर रहे हैं, उसके बारे में पूरी जानकारी निकाल सकते हैं। इस ऐप में आपातकालीन सहायता के लिए सुविधा मौजूद है। राजमार्गयात्रा ऐप के माध्यम से आप फास्टैग खरीद और रिचार्ज भी कर सकते हैं।
प्लेटफॉर्म: प्लेस्टोर, ऐप स्टोर
लॉन्च: 5 अगस्त, 2023
BHIM UPI
BHIM UPI मोबाइल फोन के माध्यम से सुरक्षित और तत्काल पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा के लिए वित्त मंत्रालय के नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा विकसित एक पेमेंट ऐप है। यह ऐप पूरी तरह भारत सरकार द्वारा भारत में विकसित है, अन्य UPI ऐप्स की तरह इस ऐप में कोई विदेशी निवेशक नहीं है।
यह ऐप यूजर्स को यूपीआई का उपयोग करके फटाफट लेनदेन करने की सहायता प्रदान करता है, जिससे मोबाइल नंबर, क्यूआर कोड, वर्चुअल पेमेंट आईडी के माध्यम से बैंक-टू-बैंक ट्रांसफर होता है। इस ऐप को कैश-लेस लेनदेन में सुविधा प्रदान करने और देश में वित्तीय लेनदेन आसान करने के मकसद से बनाया गया था। इस ऐप में वह सब सुविधा प्रदान की जाती है जो अन्य यूपीआई ऐप्स में उपलब्ध है।
प्लेटफॉर्म: प्लेस्टोर, ऐप स्टोर
लॉन्च: 30 दिसंबर, 2016
वोटर हेल्पलाइन
भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) के वोटर हेल्पलाइन ऐप को भारतीय वोटरों को लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान सहायता करने के लिए विकसित किया गया है। यह ऐप भारतीय वोटरों की बहुत तरीकों से सहायता करता है।
इस ऐप की मदद से आप अपना वोटर आईडी कार्ड घर बैठे मंगवा सकते हैं, उसमें गलती ठीक करा सकते हैं, अपना मतदान केंद्र जान सकते हैं, पेपर-लेस वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, आने वाले चुनाव के बारे में जानकारी ले सकते हैं, चुनाव प्रतिनिधियों की जानकारी निकाल सकते हैं और चुनाव के नतीजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह ऐप राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यसभा, लोकसभा और विधानसभा के कार्यकालों के बारे में भी जानकारी प्रदान करता है।
प्लेटफॉर्म: प्लेस्टोर, ऐप स्टोर, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज
लॉन्च: 8 फरवरी, 2019
नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (NCH)
नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (NCH) ऐप भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग की एक पहल है, जिसे उपभोक्ता को शिकायत दर्ज करने और उनकी शिकायतों की स्थिति को ट्रैक करने में मदद के लिए डिजाइन किया गया है। इस ऐप के माध्यम से उपभोक्ता किसी भी गुड्स या सर्विसेज से संबंधित शिकायत दर्ज कर सकते हैं, अपनी शिकायत की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।
यदि कोई उपभोक्ता किसी कंपनी के प्रोडक्ट या फिर उसकी सर्विसेज से नाखुश है, उपभोक्ता को धोखा दिया गया है, आदि तो उपभोक्ता नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (NCH) ऐप के माध्यम से अपने उपभोक्ता अधिकारों का उपयोग कर सकता है और अपनी समस्या बता सकता है। इस ऐप के माध्यम से सभी उपभोक्ताओं की समस्याओं का निवारण किया जाता है।
प्लेटफॉर्म: प्लेस्टोर, ऐप स्टोर, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज
लॉन्च: 22 जनवरी, 2019
एम-पासपोर्ट सेवा
एम-पासपोर्ट सेवा ऐप भारतीय नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं सुविधाजनक और पारदर्शी तरीके से प्रदान करने के लिए विदेश मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक मोबाइल एप्लीकेशन है। यह ऐप यूजर्स को अपने पासपोर्ट एप्लीकेशन को ट्रैक करने, अपने नज़दीकी पासपोर्ट सेवा केंद्रों का पता लगाने और पासपोर्ट प्राप्त करने पर सामान्य जानकारी प्राप्त करने में मदद करता है।
इस ऐप की मदद से यूजर व्यक्तिगत जानकारी भर के, जरूरी दस्तावेज अपलोड कर के, एप्लीकेशन भर के, पासपोर्ट सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस सेवा केंद्र पर अपॉइंटमेंट लेकर, फीस जमा कर के अपने पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद यूजर अपनी पासपोर्ट एप्लीकेशन को ट्रैक भी कर सकते हैं।
प्लेटफॉर्म: प्लेस्टोर, ऐप स्टोर, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज
लॉन्च: 21 मार्च, 2013
-
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
'ये लव जिहाद है, मैनेजर ने कर दिया सौदा', कुंभ मेले वाली मोनालिसा ने की शादी, डॉयरेक्टर का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे












Click it and Unblock the Notifications