विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की सगाई 1 जनवरी को होगी? सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

विराट-अनुष्का इन दिनों उत्तराखंड में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्हें क्रिसमस से ठीक एक दिन पहले देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की सगाई के चर्चे खूब हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विराट-अनुष्का एक जनवरी को सगाई करने वाले हैं। इसके लिए बाकायदा तैयारियां भी पूरी होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि अब तक इस संबंध में दोनों की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

एक जनवरी को होगी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की सगाई?

सूत्रों के मुताबिक, विराट-अनुष्का इन दिनों उत्तराखंड में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्हें क्रिसमस से ठीक एक दिन पहले देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी ट्वीट करके उनका राज्य में स्वागत किया था। रावत ने ट्वीट करके कहा, 'उम्मीद है उत्तराखंड में आपकी विजिट यादगार होगी।' कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विराट-अनुष्का की सगाई की तैयारियों के लिए उनके परिवार के लोग भी उत्तराखंड में डटे हुए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हैं तस्वीरें
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साल 2013 में एक-दूसरे के करीब आए थे और दो साल बाद यानी 2015 में उनका रोमांस सार्वजनिक हो गया। इसके बाद विराट और अनुष्का कई मौकों पर साथ देखे जाने लगे। फिलहाल दोनों उत्तराखंड में हैं और सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। कुछ महीनों पहले इनके ब्रेकअप की खबरें भी खूब छाई रहीं। हालांकि साल के आखिरी महीनों में दोनों फिर करीब आए। हाल ही में विराट और अनुष्का क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी में साथ देखे गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+