Gangsters in Jail: जेलों में भी एक-दूसरे के जानी दुश्मन रहते हैं गैंगस्टर, देखें ये लिस्ट

गैंगवार सिर्फ सड़कों पर ही हो, यह जरूरी नहीं। जेलों में बंद कैदियों के बीच भी वर्चस्व को लेकर अक्सर गैंगवार छिड़ जाता है। और इसमें कभी-कभार कोई गैंगस्टर भी मौत का शिकार हो जाता है।

Gangsters are known enemies of each other even in jails, see this list

देश की सबसे हाई सिक्योरिटी जेल के रूप में मशहूर दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक बार फिर से गैंगवार हुआ। इस गैंगवार में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई। बता दें कि 2 मई को योगेश टुंडा और उसके साथी दीपक तीतर ने लोहे की रॉड से टिल्लू पर हमला कर दिया था। इस हमले में टिल्लू ताजपुरिया की मौत हो गई।

हालांकि, तिहाड़ जेल में अपराधियों द्वारा हत्या करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार कई कैदियों पर हमला करके मार दिया गया है। जिसका ताजा उदाहरण आज से 19 दिन पहले का भी है। जब 14 अप्रैल 2023 को दिल्ली के गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया पर हमला करके हत्या कर दी गई थी। हालांकि, कैदियों द्वारा कैदियों पर हमला सिर्फ दिल्ली की तिहाड़ जेल में नहीं होता है।

जब कैदियों ने कैदियों को मार डाला
एनसीआरबी (NCRB) की रिपोर्ट के मुताबिक पूरे देश में साल 2020 में कैदियों द्वारा 8 कैदियों की हत्या कर दी गई थी। वहीं 2021 में 11 कैदियों की हत्या दूसरे कैदियों द्वारा की गई। आज हम आपको तिहाड़ जेल समेत देश के दूसरे जेलों में बंद रहे ऐसे ही गैंगस्टर की हत्या के बारे में बताएंगे, जो कभी कैदियों के हमले में मारा गया और जेल प्रशासन कार्रवाई के नाम पर हाथ पर हाथ धरे रह गया।

प्रिंस तेवतिया
दिल्ली की तिहाड़ जेल में 14 अप्रैल 2023 को शाम 5 बजे गैंगवार हुई थी। पुलिस के मुताबिक, जेल नंबर 3 में किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इसी दौरान धारदार हथियारों से चार कैदियों पर हमला कर दिया गया। इसमें गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया के ऊपर 7 से 8 बार धारदार हथियार से वार किया गया। सूचना के बाद तिहाड़ प्रशासन ने तुरंत सभी घायलों को पास के डीडीयू हॉस्पिटल में एडमिट कराया। यहां इलाज के दौरान प्रिंस तेवतिया की मौत हो गई और जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए थे।

दिलशेर
30 नवंबर 2020 की सुबह तिहाड़ के जेल नंबर 3 के कैदी दिलशेर की हत्या उसके ही वार्ड में रहने वाले 3 अन्य कैदियों ने कर दी थी। तब तिहाड़ जेल प्रशासन ने बताया था कि दिलशेर नामक कैदी को किसी धारदार चीज से मौत के घाट उतार दिया गया है। जेल प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 23 साल का दिलशेर हत्या समेत कई अन्य आपराधिक मामलों का आरोपी था। उसके ऊपर 3 अन्य कैदियों ने जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। दिलशेर के ऊपर लगे मामलों की सुनवाई चल ही रही थी।

डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी
जुलाई 2018 को यूपी के कुख्यात माफिया डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूर्व बसपा विधायक लोकेश दीक्षित से रंगदारी मांगने के आरोप में बागपत कोर्ट में मुन्ना बजरंगी की पेशी होनी थी, इसलिए उसे झांसी से बागपत लाया गया था। इसी दौरान जेल में उसकी हत्या कर दी गई। मुन्ना बजरंगी को 10 गोलियां मारी गईं थी।

मूसेवाला के आरोपी मारे गये
26 फरवरी 2023 को सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के आरोपियों के बीच जेल में खूनी झड़प हो गई। पंजाब के तरनतारन में बनी गोइंदवाल साहिब जेल में गैंगस्टर मनदीप तूफान और गैंगस्टर मनमोहन सिंह की हत्या कर दी गई। जबकि बठिंडा का रहने वाला तीसरा गैंगस्टर केशव गंभीर रुप से घायल हो गया। तब उसे अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस पर डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों ने बताया था कि पंजाब गोइंदवाल साहिब जेल में बदमाशों के बीच मारपीट हुई, जिसमें रइया के रहने वाले मनदीप सिंह तूफान और बुढलाडा के रहने वाले मनमोहन सिंह मोहना की मौत हो गई, बाकी एक आरोपी घायल है।

मुकीम काला
14 मई 2021 को चित्रकूट की जिला जेल के अंदर गैंगवार हो गया। इसमें दो गैंगस्टरों के बीच जमकर गोलियां चलीं। इस दौरान शार्प शूटर अंशुल दीक्षित ने कुख्यात मुकीम काला और मेराज अली की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं गोली मारने वाला गैंगस्टर अंशुल दीक्षित भी पुलिस कार्रवाई में मार गिराया गया था।

गैंगस्टर अंकित गुर्जर
यूपी के बागपत का कुख्यात गैंगस्टर अंकित गुर्जर की तिहाड़ की जेल नंबर तीन में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद हुई थी। खबरों के मुताबिक 4 अगस्त, 2021 की सुबह तिहाड़ जेल की बैरक नंबर तीन में उसकी हत्या कर दी गई थी। वहीं गैंगस्टर अंकित के परिजनों ने जेल अधिकारियों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। इस मामले में तिहाड़ जेल के पूर्व उपाधीक्षक और जेल के 5 अन्य कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+