कौन हैं मोहित गोयल जिन्होंने बनाया स्मार्ट फोन फ्रीडम 251
नई दिल्ली। कल तक शायद किसी को मोहित गोयल में दिलचस्पी नहीं थी लेकिन आज हर कोई दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली कंपनी के डायरेक्टर मोहित गोयल के बारे में जानना चाहता है।
हर किसी के दिल में एक ही सवाल गूंज रहा है कि आखिर गोयल साहब हैं कौन और उन्होंने इतना बड़ा करिश्मा किया कैसे क्योंकि इतना सस्ता स्मार्टफोन आखिर हो कैसे सकता है?
सबसे सस्ता स्मार्ट फोन Freedom 251
आईये तस्वीरों के जरिये जानते हैं रिंगिंग बेल के डायरेक्टर मोहित गोयल के बारे में जिन्हें फेसबुक पर लोग 'क्यूट मोहित' के नाम से जानते हैं। इस दिलचस्प खबर को पढ़ने के लिए नीचे की स्लाइडों पर आप क्लिक कीजिये...

शामली के गढ़ीपुख्ता इलाके के रहने वाले
मोहित गोयल यूपी के शामली के गढ़ीपुख्ता इलाके के रहने वाले हैं।

पिता किराना मालिक
मोहित के पिता राजेश गोयल एक किराना मालिक हैं और उनके स्टोर का नाम 'राम जी' है।

बेटा कुछ बड़ा करेगा
बेहद ही साधारण परिवार में जन्में मोहित के बारे में उनके पिता ने कहा कि उन्हें हमेशा लगता था कि उनका बेटा कुछ बड़ा करने वाला है।

मोबाइल कंपनी खोली
मोहित ने नोएडा के एमआईटी यूनिवर्सिटी से पढा़ई की और उसके बाद पैसे उधार लेकर मोबाइल कंपनी खोली।

रिंगिंग बेल्स कंपनी
जिसके बाद उन्होंने रिंगिंग बेल्स कंपनी खोली अपने मित्र अशोक चड्ढा से मिलकर, जो कि कंपनी के प्रेसिडेंट हैं।

अशोक चड्ढा ने आईआईटी से पढ़ाई की
अशोक चड्ढा ने आईआईटी से पढ़ाई की है। कंपनी का कहना है कि वह एक साल के अंदर भारतीय मोबाइल बाजार का 40 फीसदी अपने नाम करा लेना चाहती है।

पत्नी धारणा
मोहित की पत्नी धारणा कंपनी की सीईओ है। दोनों ने हाल ही में शादी की है।

फ्रीडम 251 डॉट कॉम क्रैश
लेकिन फ्रीडम फोन के लांच होते ही यह विवादों में फंस गया क्योंकि दुनिया में सबसे सस्ता 'मेड इन इंडिया' स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरू होने के पहले कुछ घंटे में ही वेबसाइट फ्रीडम 251 डॉट कॉम क्रैश हो गया।
प्रति सेकेंड छह लाख हिट
वेबसाइट को प्रति सेकेंड छह लाख हिट मिलने के कारण फोन बनाने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड ने कुछ ही घंटे में ऑनलाइन प्रीबुकिंग बंद कर दी और वादा किया कि इसे 24 घंटे के अंदर फिर से शुरू किया जाएगा।

विवादों में स्मार्ट फोन फ्रीडम 251
फोन के विज्ञापन में प्रकाशित तस्वीर के मुताबिक फोन के सभी आईकॉन और एप एप्पल के आईओएस आईकॉन जैसे हैं इसलिए ये फोन विवादों में फंस गया।











Click it and Unblock the Notifications