पहला नशा, पहला खुमार.. इंसान कभी नहीं भूल सकता: सर्वे
बेंगलुरू। जी हां दोस्तों.. पहला प्यार.. जिसके बारे में हमारे साहित्य, कविताओं और फिल्मों में बहुत कुछ लिखा और दिखाया गया है। हर शायर का कलाम कहता है कि इंसान अपना पहला इश्क नहीं भूल सकता है तो दोस्तों वो गलत नहीं हैं।
हाल ही में ब्रिटेन में इसी मुद्दे पर एक सर्वे कराया गया जिसमें से ज्यादातर लोगों ने माना कि उनकी जिंदगी में आज भी पहला प्यार जिंदा है। वो लोग लकी हैं जिन्हें अपने पहले प्यार को ही जीवनसाथी बनाने का मौका मिला है लेकिन पहले प्यार के बारे में वो लोग भी सोचते हैं जिन्हें यह खुशनसीबी हासिल नहीं हुई है।
पहला नशा, पहला खुमार.. इंसान कभी नहीं भूल सकता
इस सर्वे में 10 में से चार लोगों ने माना कि वो आज भी अपने पहले प्यार की तलाश में हैं।जिन्हें अब भी फेसबुक औऱ ट्विटर पर लोग खोज रहे हैं। इनमें से 20 प्रतिशत लोगों ऐसे थे जिनका पहला प्यार अब गहरी दोस्ती में बदल चुका है तो 25 प्रतिशत लोग ऐसे थे जिनके लाइफ पार्टनर को अपने पार्टनर के पहले लव के बारे में मालूम ही नहीं है तो वहीं असफल प्यार के पीछे ज्यादातर कारण लोगों के घरवाले रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications