दुनिया का सबसे लग्जरी जेट एयरबस 380 ने भारत की सरजमीं पर
नई दिल्ली। शुक्रवार को जब दिल्ली में आंधी और तेज हवाओं ने कहर बरपा रहीं थी तो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी कर्मचारी एक 'महाराजा' के स्वागत में व्यस्त थे।
एविएशन इंडस्ट्री का महाराज एयरबस 380 यानी ए380 ने शुक्रवार को रात में भारत की सरजमीं पर अपने कदम रखे। ए380 दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट है। दो मंजिला यह एयरक्राफ्ट शुक्रवार शाम को 8:30 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टी-3 टर्मिनल पर उतरा।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से इस वर्ष जनवरी में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलूर एयरपोर्ट से ए380 के परिचालन की मंजूरी दी गई है। इस एयरबस पर पिछले पांच वर्षों से चला आ रहा बैन इसी मंजूरी के साथ समाप्त हो गया था।
सरकार की ओर से वर्ष 2008 में ए380 पर बैन लगाया गया था क्योंकि सरकार मानती थी कि इतने बड़े जेट की वजह से विदेशी एयरलाइन कंपनियां हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों का एक बड़ा हिस्सा अपनी ओर आकर्षित कर लेंगी।
इसकी वजह से भारतीय कंपनियों को काफी नुकसान झेलना पड़ेगा और यह उनके हितों के लिए अच्छा नहीं होगा।
इस एयरक्राफ्ट का वजन 560 टन है और यह सात मंजिला इमारत जितना ऊंचा है। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर जब यह विमान पर उतरा तो इसका स्वागत भी जबर्दस्त तरीके से किया गया है।
एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने वॉटर कैनन से इस जंबो जेट को सलामी दी।
आगे की कुछ स्लाइड्स में देखिए इस जंबो जेट की कुछ ऐसी खासियतें जो इसमें किसी के सफर को भी यादगार बना सकती हैं।

समा सकते हैं 400 से ज्यादा यात्री
यह जेट तीन श्रेणियों में बंटा हुआ है। इकॉनॉमी क्लास, बिजनेस क्लास और शानदार फर्स्ट क्लास। इस जेट में 471 सीटें होंगी जिसमें 12 सुईट्स, 60 बिजनेस और 399 इकॉनमि क्लास की सीटें शामिल हैं।

फाइव स्टार होटल
जेट का इंटीरियर आपको किसी फाइव स्टार होटल की फील देगा। इसमें प्रवेश करते ही आपको लगेगा कि आप किसी फाइव स्टार होटल की लॉबी में मौजूद हैं। इस एयरक्राफ्ट में सफर करने पर आपको बटलर की सुविधा भी हासिल होगी।

रेस्ट रूम में मिटाइए थकान
इस जेट में आपको एक रेस्ट रूम की सुविधा भी मिलेगी। रेस्ट रूम में आकर अपनी थकान मिटा सकते हैं। जेट में लगे चार इंजन इसे ताकत देते हैं। यह जेट बिना रुके 15,700 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है।

एक जेट की कीमत 390 मिलियन डॉलर
ए 380 के हर एक जेट के निर्माण पर करीब 390 मिलियन डॉलर का खर्च आता है। इस एयरबस का निर्माण भी बोइंग कंपनी की ओर से ही होता है।

30,000 से लेकर दो लाख रुपए तक का टिकट
एयरबस 380 का सफर करने के लिए आपको इकॉनमि क्लास के लिए 30,000 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। वहीं बिजनेस क्लास में सफर करने के लिए आपको करीब 60,000 रुपए और अगर आप किसी सुईट में सफर करना चाहते हैं तो फिर आपको दो लाख रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications