अमेरिका से ज्‍यादा बड़ा और सबसे ज्‍यादा बिलेनियर्स वाला रूस

मॉस्‍को। आजकल रूस की खूब चर्चाएं हो रही हैं। अमेरिका से लेकर ब्रिटेन और भारत से लेकर चीन तक को एक बार फिर से उसकी जरूरत महसूस होने लगी है।

जिस रूस को यूक्रेन संकट के बाद से दुनिया ने दरकिनार कर दिया था उसी रूस ने जब से सीरिया में आईएसआईएस के खिलाफ हमले शुरू किए, उसकी अहमियत भी बढ़ गई।

जब हर तरफ रूस का ही जिक्र है तो फिर क्‍यों न आपको रूस से जुड़े कुछ खास तथ्‍यों के बारे में क्‍यों न बताया जाए।

रूस की कुछ बातें ऐसी हैं जो उसे वाकई काफी खास बना देती हैं। रूस न सिर्फ दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा ऑयल प्रोडयूसर है बल्कि इसके शहर में दुनिया के किसी भी देश की तुलना में सबसे ज्‍यादा अरबपति रहते हैं।

आगे की स्‍लाइड्स पर नजर डालिए रूस से जुड़े कुछ ऐसे ही तथ्‍यों पर।

अमेरिका से भी आगे रूस

अमेरिका से भी आगे रूस

रूस दुनिया का वह देश है जो क्षेत्रफल के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा देश है। इसका कुल क्षेत्रफल 17,075,400 स्‍क्‍वॉयर किलोमीटर है। यह धरती के हिस्‍से का नौंवा भाग है और रूस में जो जमीन है वह अमेरिका के मुकाबले करीब 1.8 गुनी है।

7 भाषाएं रूस की शान

7 भाषाएं रूस की शान

रूस की आधिकारिक भाषा यूं तो रशियन है लेकिन यहां पर 27 और भाषाओं को मान्‍यता मिली हुई है।

सबसे लंबा रेल सफर

सबसे लंबा रेल सफर

यहां की ट्रांस-सर्बियन रेलवे देश का अधिकतर हिस्‍सा कवर करती है। करीब 9200 किलोमीटर तक का रेल नेटवर्क तो मॉस्‍को शुरू होता है और यूरोपियन रूस और एशिया के कुछ हिस्‍सों को पार करता हुआ रूस के अंतिम छोर तक जाता है। इस सफर में करीब 152 घंटे और 27 मिनट का समय लगता है।

महिलाओं की संख्‍या ज्‍यादा

महिलाओं की संख्‍या ज्‍यादा

रूस में करीब 10 मिलियन महिलाएं हैं और इसके साथ ही यहां पर महिलाओं की संख्‍या पुरुषों के मुकाबले काफी ज्‍यादा है। बताते हैं कि जब द्वितीय विश्‍व युद्ध की शुरुआत हुई तो रूस में काफी बड़ी संख्‍या में पुरुषों की मौत हो गई थी।

सबसे ज्‍यादा बिलेनियर्स

सबसे ज्‍यादा बिलेनियर्स

राजधानी मॉस्‍को 74 बिलेनियर्स का घर है और इस वजह से रूस दुनिया का अकेला ऐसा देश है जिसके एक शहर में सबसे ज्‍यादा बिलेनियर्स हैं। इसके बाद अमेरिका के शहर न्‍यूयॉर्क का नंबर आता है।

दूसरा सबसे बड़ा ऑयल प्रोड्यूसर

दूसरा सबसे बड़ा ऑयल प्रोड्यूसर

वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑयल प्रोड्यूसर देश है। यह देश प्रति दिन 9,900,000 बैरल कच्‍चा तेल उत्‍पादित करता है। लेकिन वर्ष 2020 तक अमेरिका के इस क्षेत्र में नंबर वन होने के कयास लगाए गए हैं।

हाथ मिलाने के तरीके अजब-गजब

हाथ मिलाने के तरीके अजब-गजब

रूस में हाथ मिलाने के तरीके थोड़े अजब-गजब हैं। यहां पर अगर कोई पुरुष, पुरुष से मिलता है तो उसे काफी सख्‍त तरीके से हाथ मिलाना होगा। साथ ही यह माना जाता है कि अगर दरवाजे पर किसी से हाथ मिला लिया तो फिर यह एक अपशकुन होता है।

महिलाओं का काम करना अनिवार्य

महिलाओं का काम करना अनिवार्य

रूस में परिवार छोटे अपार्टमेंट्स में रहते हैं। ज्‍यादातर घरों में एक ही बच्‍चा होता है और घर की महिलाओं को जिम्‍मेदारी उठाने के लिए बाहर काम करना अनिवार्य होता है।

कैसे रखे जाते हैं नाम

कैसे रखे जाते हैं नाम

किसी भी व्‍यक्ति का नाम उसे दिया होता है नाम होता है। मध्‍य नाम यानी मीडिल ने में पिता के नाम का कुछ हिस्‍सा शामिल होता है और इसमें 'विच' या फिर 'ओविच' पुरुष के लिए और महिलाओं के लिए 'अवाना' या फिर 'ओवना' लगाया जाता है।

नियम तोड़ने पर रोकते हैं अजनबी

नियम तोड़ने पर रोकते हैं अजनबी

रूस में एक और बड़ी अजीबो-गरीब प्रथा है। यहां पर अगर आप कोई नियम तोड़ते हैं तो कोई भी अजनबी आपको रोककर बताएगा कि आप यह काम गलत कर रहे हैं और नियम तोड़ रहे हैं।

बाहर के जूते नामंजूर

बाहर के जूते नामंजूर

रूस में जब कोई मेहमान आता है तो उसे अपने जूतों को बाहर निकालना होगा। आपको मेजबान की ओर से स्‍लीपर दी जाएगी। आपको उसे ही पहनना होगा। साथ ही अगर आपको किसी ने इनवाइट किया है तो फिर ठीक टाइम पर पहुंचिए नहीं तो फिर 15 मिनट बाद पहुंचिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+