दिल के पास की चर्बी किडनी के मरीजों के लिए जानलेवा
वेंकूवर| दिल के आसपास जमा चर्बी का आसान से सीटी स्कैन से पता लगाकर गुर्दे की बीमारी के मरीजों में मौत के जोखिम का पता लगाया जा सकता है। एक शोध में यह खुलासा हुआ है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की के मुताबिक, 'नेफ्रोलॉजी डायलिसिस ट्रांसप्लांटेशन' पत्रिका में प्रकाशित यह अध्ययन कनाडा, वेनेजुएला, इटली और अमेरिका के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया है।

कनाडा के एडमोंटन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ एल्र्बेटा के एक शोधकर्ता पाओलो रग्गी ने कहा, "हम जानना चाहते थे कि दिल में इस तरह की चर्बी का गुर्दे की बीमारी के मरीजों में कोई खतरा तो नहीं है और यह जोखिम का एक बेहद स्पष्ट संकेत था।"
उन्होंने कहा, "हृदय के करीब इस चर्बी की अधिकता के चलते मरीजों की मृत्यदर अधिक थी।"
गुर्दे की बीमारी से पीड़ित 109 अमेरिकी मरीजों के सीटी स्कैन के अध्ययन के पश्चात शोधकर्ताओं ने पाया कि प्रत्येक मरीज के दिल में चर्बी की मात्रा में प्रति 10 घन सेंटीमीटर की वृद्धि मृत्यु का खतरा छह प्रतिशत तक बढ़ा देती है।
अध्ययन में यह भी दर्शाया गया कि धमनियों में कैल्शियम और कॉलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर भी दिल में चर्बी जमा होने की भविष्यवाणी करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications