ट्विटर पर फिर से लौटे ट्रंप, जानिए Donald Trump की Twitter से क्यों हुई थी विदाई
Donald Trump Returns on Twitter: 22 महीने के लंबे अंतराल के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर ट्विटर पर लौट गए है। पिछले साल 6 जनवरी को यूएस कैपिटल हिल में हिंसा भड़काने के कथित आरोप में ट्रंप का अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था।लेकिन ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने ट्रम्प को माइक्रोब्लॉगिंग साइट से फिर से जोड़ने को लेकर एक पोल जारी किया। जिसमें बहुमत में लोग ट्रंप के ट्विटर पर लौटने के समर्थन में दिखे। इसके बाद ट्रंप का ट्विटर एकाउंट शनिवार रात बहाल कर दिया गया। बता दें कि जब एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को लेकर किए गए पोल के रिजल्ट ट्वीट किए थे तो उन्होंने लेटिन भाषा के एक वाक्यांश 'Vox Populi, Vox Dei' का इस्तेमाल किया था, जिसका मतलब होता है, लोगों की आवाज ही भगवान की आवाज होती है। मस्क ने पहली बार इस साल मई में ट्विटर यूजर्स और विज्ञापनदाताओं को कहा था कि उन्होंने ट्रंप पर लगे प्रतिबंध को हटाने की योजना बनाई है। वो बारीकी से चीजों को देख रहे हैं और ऐसा कोई भी निर्णय मॉडरेशन काउंसिल द्वारा विचार के साथ किया जाएगा।
Recommended Video

चर्चाओं में रहा मस्क का पोल
एलन मस्क ने पोल कर लोगों से पूछा था कि क्या पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के Twitter अकाउंट को वापस लाना चाहिए? मस्क का ये पोल सोशल मीडिया पर पूरी दुनिया में काफी ज्यादा चर्चा में रहा। इस पोल पर 1.5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वोट किया। जिसमें से 51.8 फीसदी लोगों ने ट्रंप के एकाउंट को रिस्टोर करने का समर्थन किया और 48.2 फीसदी लोगों ने एकाउंट दोबारा न शुरू करने की बात का समर्थन किया।ट्रंप के ट्विट की बात करें, तो उन्होंने अपना आखिरी tweet 8 जनवरी 2021 को किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि जिन लोगों ने भी उनसे पूछा है, उन्हें वे बताना चाहते हैं कि वे 20 जनवरी को होने जा रहे कार्यक्रम में भाग लेने नहीं जा रहे हैं।
'ट्विटर पर वापस नहीं आएंगे ट्रंप'
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार ट्रंप ने कहा कि 'उन्हें ट्विटर पर लौटने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अपने नए प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल के साथ जारी रहेंगे। ट्रंप के अनुसार, ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप (टीएमटीजी) स्टार्टअप द्वारा विकसित 'ट्रुथ सोशल' ऐप असाधारण रूप से अच्छा कर रहा है और ट्विटर की तुलना में बेहतर है। रिपब्लिकन यहूदी गठबंधन की वार्षिक नेतृत्व (Republican Jewish Coalition's annual leadership meeting) की बैठक में एक पैनल द्वारा ट्विटर पर लौटने की योजना के बारे में पूछे जाने पर पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे इसका कोई कारण नहीं दिखता है।
ट्रंप की ट्विटर से क्यों हुई थी विदाई?
बीते साल 2021 अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए थे। चुनाव में जो बाइडन को जीत मिली। इसके बाद ट्रंप ने बाइडन और उनकी पार्टी पर धांधली के आरोप लगाए थे। इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर पर कई ट्वीट किए, जिन्हें भड़काऊ बताया गया। कहा गया कि उन्हीं ट्वीट के कारण ट्रंप के समर्थक भड़क गए और उसका नतीजा ये हुआ कि समर्थकों ने कैपिटल हिल पर धावा बोल दिया। ट्रंप के समर्थकों ने व्हाइट हाउस के बाहर और अंदर जमकर उत्पात मचाया। इसके कुछ ही देर बार ही ट्विटर ने बड़ा कदम उठाते हुए आठ जनवरी 2021 को ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को 12 घंटों के लिए सस्पेंड कर दिया था। फिर इसके बाद ट्विटर ने ट्रंप के एकाउंट को पूरी तरह से सस्पेंड कर दिया था।
ट्रंप के अकाउंट को किसने किया था बैन?
ऐसा माना जाता है कि उस वक्त कंपनी की पॉलिसी हेड व चीफ लीगल ऑफिसर विजया गाड्डे ने ट्रंप के एकाउंट को बैन करने का फैसला लिया था। मस्क के आते ही विजया शुरुआत से ही उनके निशाने पर रही हैं और ट्विटर डील की शुरुआत में जिन लोगों को निकाला गया, उसमें विजया गाड्डे भी शामिल थीं।
'ट्रूथ सोशल' की ऐसे रखी नींव
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्विटर से सस्पेंड होने के बाद फरवरी में अपना ही एक प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था। जिसका नाम उन्होंने ट्रूथ सोशल रखा था। ट्रुथ सोशल पर ट्रंप के करीब 45.7 लाख फॉलोअर्स हैं और वहां पर ट्रंप लगातार एक्टिव रहते हैं। बता दें कि यह ऐप पहले ऐप स्टोर पर था, फिर धीरे-धीरे इसे इसी साल अक्टूबर में गूगल प्ले स्टोर पर भी लिस्ट किया गया. पिछले साल 13 अक्टूबर को गूगल ने Truth Social को मंजूरी दे दी थी।
-
Hormuz China ships: ईरान ने चीन को दिया बड़ा झटका, होर्मुज में 2 बड़े चीनी जहाजों को खदेड़ा, टूट गई दोस्ती? -
Iran Vs America: विदेश मंत्री जयशंकर पर क्यों भड़कीं पाकिस्तानी नेता हिना रब्बानी, ईरान युद्ध के बीच बवाल -
Netanyahu-Vance Clash: जंग के बीच आपस में भिड़े नेतन्याहू और जेडी वेंस, सवालों के घेरे में इजरायली PM की हरकते -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Trump Iran Statement: 'हम ईरान में बहुत अच्छा कर रहे हैं', ट्रंप के इस बयान के क्या मायने? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications