Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या आप जानते हैं शादी से किसे होता है फायदा?

नयी दिल्ली। शादी एक औरत और मर्द के बीच का पवित्र रिश्ता है। लोग शादी के बंधन में बंधकर एक दूसरे को पूरी तरह से अपना लेते हैं। दोनों की जीवन फिर एक दूसरे के लिए समर्पित हो जाता है, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि शादी से महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को अधिक फायदा होता है।

marriage

एक ताजा अध्ययन में पता चला है कि शादी करना सेहत के लिए अच्छा है। पुरुषों के लिए शादी ज्यादा फायदेमंद है। इस अध्ययन के मुताबिक शादी करने के पुरुषों के स्वास्थ में सुधार होता है। वैज्ञानिकों की माने तो अगर तलाकशुदा पुरुष फिर से शादी करें तो उसकी सेहत में सुधार नजर आएगा।

सर्वे रिपोर्ट- क्या होता है शादी से पहले, शादी में, शादी के बाद

ये अध्ययन किया है यूनिवर्सिटी ऑफ कॉलेज लंदन ने। दुनियाभर के देशों में ये स्केटडी की गई। इस अध्ययन में सामने आया है कि शादी न करने वालों की तुलना में शादीशुदा लोगों की सेहत अच्छी और उम्र लंबी होती है। इसके लिए मार्च 1958 में जन्में 9000 ब्रिटेनवासियों को चुना गया और उनपर ये अध्ययन किया गया है।

OMG! हुई भूत की शादी, बारात में पहुंचें सैकड़ों लोग

इसके लिए उनके मस्तिष्क और सांस लेने की प्रणाली समेत उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। जिसमें वैज्ञानिकों ने पाया कि शादी सेहत के लिए फायदेमंद है। इस अध्ययन के मुताबिक वो महिलाएं ज्यादा स्वस्थ होती हैं जिनकी शादी 30 के दशक की शुरुआत में होती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+