बेहद फायदेमंद है दही लेकिन इसके साथ भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें

गर्मियां आ रही हैं ऐसे में अब ऐसी चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए जिनकी तासीर ठंडी हो। दही इनमें से ही एक है। दही आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद है ही, इसमें पाए जाने वाले बैक्टीरिया आपके पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। इसमें कैल्शियम और लेटिक एसिड पाया जाता है। आयुर्वेद में भी दही को अमृत कहा गया है। लेकिन दही का सेवन करते समय कुछ बातों का ध्यान भी रखना चाहिए जैसे कि कुछ चीजों के साथ इसका सेवन करने पर यही दही आपके शरीर पर उल्टा असर भी दिखाती है। इसलिए दही के साथ इन चीजों का सेवन करने से बचें।

दूध के साथ दही

दूध के साथ दही

वैसे तो दूध से ही दही बनता है लेकिन कभी भी भूलकर दूध के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए। कई बार हम देखते हैं कि खाने के समय दही का सेवन करते हैं और उसके तुरंत बाद दूध पी लेते हैं। अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो ये स्वास्थ्य के लिए बुरा है। ये तो जानते हैं कि दूध में दही डाल दी जाए तो यह फट जाता है और यह दही बन जाता है। लेकिन इस प्रक्रिया में समय और वातावरण की जरूरत होती है। आपके पेट में यह दोनों चीजें नहीं मिल पाती हैं। साथ ही दूध और दही दोनों की प्रकृति भी अलग होती है।

दही के साथ आम
गर्मियों का मौसम आ रहा है तो जाहिर है कि एक तरफ घर में दही मौजूद रहती है तो आम भी आता ही है। लेकिन हमेशा ध्यान रखें कि दही और आम का सेवन एक साथ न करें। दोनों का एक साथ सेवन शरीर में टॉक्सिन तैयार करता है। दोनों की तासीर भी अलग है। दही की तासीर ठंडी होती है जबकि आम की गर्म। यही वजह है आम को हमेशा खाने के पहले पानी में भिगो दिया जाता है। तो दही और आम के सेवन के बीच 1 घंटे का अंतर जरूर रखें।

केले का साथ दही

केले का साथ दही

आपने अक्सर दूध के साथ केले का प्रयोग करते होंगे या फिर ऐसा करते हुए लोगों को देखा होगा। दूध और केला साथ लेना फायदेमंद है लेकिन दूध से ही बने दही के साथ ये हानिकारक हो जाता है। दही के साथ केले का सेवन आपके शरीर के लिए बुरा साबित हो सकता है।

चिकन के साथ दही
दही और चिकन दोनों शरीर के लिए फायदेमंद हैं। जहां दही शरीर के पाचन के लिए सही है तो चिकन से शरीर को प्रोटीन मिलता है। लेकिन यही दोनों जब साथ में खाएं जाएं तो शरीर पर इसका दुष्प्रभाव पड़ सकता है। इसकी प्रमुख वजह तो ये है कि दोनों की तासीर अलग होती है। दही ठंडी है तो चिकन गर्म होता है। इसलिए दो भिन्न प्रकृति वाले पदार्थ जब आपके शरीर में जाते हैं तो एक दूसरे से मिलकर हानिकारक तत्व तैयार करते हैं। चिकन के साथ अन्य मांस के साथ भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

मछली से दूर रखें दही

मछली से दूर रखें दही

अगर आप मछली खा रहे हैं तो उस समय दही को खुद से दूर ही रखें। मछली और दही को साथ खाने से ल्यूकोडर्मा नामक रोक होने का खतरा बढ़ता है। इस बीमारी में व्यक्ति के चेहरे पर सफेद धब्बे पड़ जाते हैं। इसलिए अगर आप मछली के साथ दही का सेवन कर रहे हैं तो ये बीमारी आपको गिरफ्त में ले सकती है।

दही और खट्टे फल
दही और खट्ट फल का काम्बिनेशन सेहत के लिए अच्छा नहीं है। दही और खट्टे फलों में अलग-अलग तरह एंजाइम पाए जाते हैं। दोनों का साथ में सेवन करने से इसे आपका पाचन तंत्र सही से काम नहीं करता है जिससे शरीर में टॉक्सिन बनने लगते हैं।

तली-भुनी सामग्री
दही के साथ तली-भुनी चीजों का सेवन करने से दूर रहना चाहिए। अक्सर हम दही के साथ पराठे खाते हैं लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। दही में मौजूद एंजाइम के चलते फैट को पचाने में मुश्किल आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+