Dhanteras 2021: 'धनतेरस इतना खास हो, आपके घर लक्ष्मी का वास हो', इन खास संदेशों से अपनों को दें बधाई

Dhanteras 2021: 'धनतेरस इतना खास हो, आपके घर लक्ष्मी का वास हो', इन खास संदेशों से अपनों को दें बधाई

नई दिल्ली, 01 नवंबर: धनतेरस का पर्व 02 नवंबर को देशभर में मनाया जाएगा। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, कार्तिक मास की तेरस यानी 13वें दिन धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। धनतेरस के दिन से ही दिवाली का त्यौहार शुरू हो जाता है। इस दिन शॉपिंग करने का रिवाज है। धनतेरस पर ज्यादातर लोग चांदी, सोना बर्तन की खरीददारी करत हैं। धनतेरस के दिन बर्तन, सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और परिवार वालों शुभकामनाएं देते हैं। इस साल धरतेरस के खास मौके पर आप भी अपनों को इन संदेशों के जरिए बधाई दे सकते हैं।

Dhanteras 2021

- यह धनतेरस इतना खास हो, आपके घर हमेशा लक्ष्मी का वास हो, दूर ना हो कोई, सब आपके पास हो। हैप्पी धनतेरस।

- महालक्ष्मी का हाथ हो, धन दौलत की बरसात हो, रहे न दरिद्र कोई धरा पर ऐसा ही आशीर्वाद हो...। धनतेरस की शुभकामनाएं।

- धन की ज्योत का प्रकाश, पुलकित धरती, जगमग आकाश, आज ये प्रार्थना है, आपके लिए खास धनतेरस के दिन, पूरी हो हर आस। धनतेरस की शुभकामनाएं।

- दीप जले तो रोशन आपका जहान हो, पूरा आपका हर एक अरमान हो, मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे आप पर, इस धनतेरस पर आप बहुत धनवान हों। हैप्पी धनतेरस।

- सोने का रथ, चांदनी की पालकी, बैठकर जिसमें मां लक्ष्मी हैं आई, देने आपको और आपके पूरे परिवार को धनतेरस की बधाई।

- धन की बरसात हो, खुशियों का आगाज हो, आपको जीवन का हर सुख प्राप्त हो, माता लक्ष्मी का आपके घर वास हो। धनतेरस की शुभकामनाएं।

-मांलक्ष्मी का नूर आप पर बरसे, हर कोई आपसे मिलने को तरसे, भगवान आपको दे इतने पैसे कि आप चिल्लर पाने को तरसें। धनतेरस की बधाई।

-धनतेरस का पवित्र दिन आया, सबके लिए खुशियां लाया, लक्ष्मी-गणेश विराजे आपके घर में, सदा रहे खुशियों का साया। धनतेरस की बधाई।

- हीरे-मोती से सजा आपका वास हो, मिटे दूरियां, सब आपके पास हों, ऐसा धनतेरस आपका इस साल हो। हैप्पी धनतेरस।

- दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार, परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार, होती रहे सदा आप पर धन की बौछार , ऐसा हो आपका धनतेरस का त्यौहार। धनतेरस की बधाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+