#DelhiPollution: घरों में चाहिये प्रदूषण मुक्त हवा तो लगाएं ये 5 पौधे
वातावरण के प्रदूषण को आप पौधों के जरिए ही नष्ट कर सकते हैं इसलिए आज से ही पौधे लगाइए और पर्यावरण को शुद्द कीजिए।
नई दिल्ली। इस समय भारत का दिल यानी दिल्ली प्रदूषण के आगोश में हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद दिल्ली की आवो-हवा में सांस लेना काफी मुश्किल हो रहा है। नवंबर के महीने में ही लोगों को कोहरे से दोचार होना पड़ रहा है, वजह है दिवाली बाद पहले से प्रदूषित दिल्ली का और प्रदूषित होना।
पड़ोसी राज्यों में फसलें जलाने से भी राजधानी की वायु में प्रदूषक तत्वों की मात्रा बढ़ी है। मालूम हो कि प्रदूषक तत्व पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा अधिकतम स्तर को पार कर गई है।
ये सबकुछ मानव जीवन के लिए खतरे की घंटी है अगर इंसान अभी भी नहीं संभला और अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया तो आज तो वो इस प्रदूषित धुंध से मास्क लगाकर बच सकता है लेकिन अपनी आने वाली जनरेशन को वो इसके कुठाराघात से बचा नहीं पाएगा।
इसलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसे पौधों के बारे में जो आपके घर को और आसपास के वातावरण को साफ, स्वच्छ और शुद्द रखते हैं।
आगे की बात तस्वीरों में...

ऐरेका पाम
इसे बोतल पाम के नाम से भी जानते हैं, इसे डायरेक्ट सनलाईट की जरूरत नहीं होती है, इसका तना फूला हुआ होता है। इसकी चार या छः पत्तियाँ ही होती है जो वृक्ष के ऊपर मुकुट के समान निकलीं होती हैं। ये सीधे दूषित हवा को भक्षण करता है और वातावरण को शुद्ध करता है।

मदर-इन-लॉ टंग
इसे सदाबहार पौधा कहा जाता है, जिसे लगाने में बिल्कुल मेहनत नहीं है, इसे पानी की कम जरूरत होती है और इसे आप कमरों और बालकनी में बतौर डेकोरेशन पीस रख सकते हैं। ये भी आक्सीजन को अधिक से अधिक मात्रा में निकालता है और वातावरण शुद्द करता है।

मनी प्लांट
मनी प्लांट वायु में से फार्मेल्डीहाइड तथा दूसरे हानिकारक रसायनों को निकाल देता है। ये प्रदूषण के कारण आंखों में होने वाली जलन में 52 प्रतिशत तक कमी ला सकता है यही नहीं इसे लगाने से इंसान को सांस की बीमारी नहीं होती है, सिरदर्द भी नहीं होता है।

एलोवेरा
आसानी से उगने वाले एलोवेरा के पौधे को आप किचन की खिड़की पर लगाए और अपने घर के रसोईघर को शुद्द बनाए जिससे आप भी स्वस्थ रहें और आपका परिवार भी।

रबर ट्री
रबर ट्री हवा को शुद्ध करने के लिहाज से काफी अच्छा पौधा है। इसे बढने के लिए मन्द प्रकाश व कूल क्लाइमेट की आवश्यकता होती है। यह पौधा हवा मेंं से टॉक्सिन निकालकर उसे शुद्ध बनाता है।












Click it and Unblock the Notifications