Cyber Attack on AIIMS: क्या हैं हैकिंग के प्रकार, क्यों चिंता का विषय है एम्स सर्वर की हैकिंग?
Cyber Attack on AIIMS: आज सरकारी एवं निजी संस्थान अपने कार्य को तेज़ व कुशलता से करने के लिए सभी काम कंप्यूटर के माध्यम से करते हैं। देश में आधार कार्ड लागू होने व मोदी सरकार आने के बाद सभी सरकारी लाभकारी योजनाओं व सुविधाओं को आधार कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन कर दिया हैं।

आज देश में सब्सिडी या सरकारी छूट आदि आधार से जुड़े बैंक अकाउंट में भेजी जाती है, ताकि अधिकारियों व बाबुओं का दखल कम हो सकें। ऐसे ही हॉस्पिटल में पर्ची बनवाना भी ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ दिया है। इससे व्यक्ति घर बैठे अपने लिए हॉस्पिटल में डॉक्टर का समय ले सकता है।
देश के सबसे बड़े और व्यस्त हॉस्पिटल एम्स में गत 23 नवंबर को हैकर्स द्वारा उनके सभी सर्वर को हैक कर लिया गया, जिसके कारण वहां के सभी कार्य ठप्प हो गये। जिसके चलते मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्योंकि एम्स में सभी कार्य ऑनलाइन ही होते हैं।
सभी मरीजों की जानकारी, अपॉइंटमेंट की जानकारी, किसका टेस्ट कब, उसकी रिपोर्ट आदि सभी एम्स के सर्वर पर होती है। जिसे हैकर ने हैक कर लिया था। जिसके कारण अधिकारियों को जानकारी नहीं मिल पा रही थी।
एम्स का सर्वर हैक होने के बाद इसे चिकित्सा सेक्टर का सबसे बड़ा हैकिंग माना जा रहा है, क्यांकि एम्स के पास 4 करोड़ मरीजों का डाटा हैं। इसके अलवा देश के जाने माने विशिष्ठ व अति विशिष्ठ आदि सभी अपना इलाज़ करवाते हैं और उनसे जुडी जानकारी भी इसी सर्वर में होती है।
हैकर इस डाटा का उपयोग किसी जाने माने व्यक्ति की स्वास्थ्य जानकारी चुराकर उसे नुकसान भी पंहुचा सकते है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली के आईएफएसओ विभाग ने तत्काल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सर्वर को हैकर से मुक्त करवाने में एम्स अधिकारियों की मदद कर रही है। दूर-दूर से आने वाले मरीज काफी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।
हैक कैसे किया जाता है?
किसी भी वेबसाइट या सर्वर को हैक करने के दो तरीके है - पहला, फिजिकल और दूसरा कंप्यूटर के माध्यम से। फिजिकल हैकिंग में हैकर किसी अन्य (पेन ड्राइव या किसी स्टोरेज ड्राइव) के द्वारा सर्वर में एक मैलवेयर या वायरस डाल देता हैं, जिससे सभी फाइल हैकर तक पहुंच जाती हैं।
दूसरा तरीका हैं, कंप्यूटर द्वारा जिसमें हैकर कहीं दूर बैठकर भी सर्वर में SQL Injection Technique इस्तेमाल कर सर्वर को हैक करने की कोशिश करते हैं। यह तरीका थोडा मुश्किल और समय लगने वाला होता हैं।
हैकरों के दो प्रकार है
जो हैकर किसी अच्छे कार्य या किसी बड़े वेबसाइट में Bugs को खोजने व बाद में उसे सुधारने के उद्देश्य के लिए किसी वेबसाइट और सर्वर को हैक करते हैं, उन्हें एथिकल हैकर कहते है। इसे White Hat Hacking और Penetration Testing भी बोला जाता हैं।
किसी गलत उद्देश्य या किसी सरकारी और गैर सरकारी संगठनों के वेबसाइट या सर्वर से डाटा चुराने व डाटा के बदले फिरौती लेने के उद्देश्य से की जाने वाली हैकिंग Malicious Hacking कहते हैं।
Malicious Hacking के उद्देश्य
कंप्यूटर हैकिंग में हैकर कंप्यूटर सिस्टम में वायरस भेजकर पर्सनल डाटा चोरी करता है या डाटा को ख़त्म कर देता है अथवा व्यक्ति द्वारा कंप्यूटर में किए जाने वाले कार्य पर जासूसी के लिए किया जाता है।
मोबाइल हैकिंगः मोबाइल हैकिंग में हैकर किसी व्यक्ति के मोबाइल से उसका पर्सनल डाटा (फोटो, नंबर, या उसमें किसी डॉक्यूमेंट) को चोरी करता है या फ़ोन रिकॉर्डिंग, या उसके फ़ोन को कण्ट्रोल करने की कोशिश करता है, मोबाइल हैकिंग में वायरस, ट्रोजन या मैलवेयर का उपयोग किया जाता है।
ईमेल हैकिंगः इसमें हैकर किसी के ईमेल से महत्त्वपूर्ण मेल को चुराने या उसके यूटयूब का एक्सेस लेने के उद्देश्य से किया जाता है।
एथिकल हैकिंग के कुछ फायदे
● एथिकल हैकिंग के माध्यम से आप अपने भूले पासवर्ड को रिकवर कर सकते हैं या किसी डाटा को भी रिकवर किया जा सकता है।
● हैकिंग से किसी सर्वर या कंप्यूटर की सुरक्षा जाँच भी कर सकते हैं कि उसमें कोई कमी तो नहीं हैं। जिसका फायदा कोई गलत व्यक्ति न उठा ले।
● एथिकल हैकिंग से आप अपने डाटा को सुरक्षित रख सकते हैं।
हैकिंग के नुकसान
● हैकिंग को जानने वाला व्यक्ति अन्य वेबसाइट को हैक करके गलत तरीके से पैसे कमाने के लालच में उसका दुरुपयोग कर सकता है।
● हैकिंग से किसी के निजी डाटा को सार्वजनिक किया जा सकता है।
● हैकिंग के द्वारा किसी व्यक्ति या संगठन, देश या संस्था को ब्लैकमेल करके पैसे भी ले सकते हैं। इसे ransomware hacking भी कहते हैं।
भारत में कुछ मशहूर एथिकल हैकर
राहुल त्यागी, प्रणव मिस्त्री, अंकित फदिया, कौशिक दत्ता, विवेक रामचरण, त्रिश्नीत अरोरा, सनी वाघेला, बेनिल्ड जोसफ, फाल्गुन राठोड, जयंत कृष्णामूर्ति आदि।
यह भी पढ़ें: Twitter से 5.4 मिलियन यूजर्स का डाटा ऑनलाइन लीक, हैकर ने फोन नंबर सहित चुराई ये जानकारी
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications