Twitter से 5.4 मिलियन यूजर्स का डाटा ऑनलाइन लीक, हैकर ने फोन नंबर सहित चुराई ये जानकारी
एक तरफ से एलन मस्क ट्विटर प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करने और बदलने की बात कर रहे हैं। वहीं, इसी बीच कम से कम 5.4 मिलियन ट्विटर यूजर्स का डाटा लीक होने की भी खबर आई है। जानकारी के मुताबिक लगभग 5.4 मिलियन डेटा एक इंटरनल बग के माध्यम से चोरी हो गया था। यूजर्स का डाटा लीक एक ऑनलाइन हैकर फोरम की तरफ से किया गया था। इसके अलावा लगभग 5.4 मिलियन डेटा को ऑनलाइन बेच दिया गया था। इनमें 1.4 मिलियन ट्विटर प्रोफाइल ऐसे थे जो एक अलग ट्विटर एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस (API) का उपयोग करके एकत्र किए गए थे, जिन्हें कथित तौर पर दूसरों से साझा किया गया था।

ब्लीपिंग कंप्यूटर की रिपोर्ट में कहा गया है कि बड़े पैमाने पर डेटा में निजी फोन नंबर और ईमेल पते के साथ स्क्रैप की गई सार्वजनिक जानकारी होती है। जिन्हें सार्वजनिक नहीं किया जाता है। डाटा लीक की जानकारी सिक्योरिटी एक्सपर्ट चाड लोडर ने सबसे पहले ट्विटर को बताया था। इसके बाद डाटा लीक करने वाले बग को प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था। डाटा लीक को लेकर लोडर का कहना है कि "मुझे यूरोपीय संघ और अमेरिका में लाखों ट्विटर खातों को प्रभावित करने वाले बड़े पैमाने पर ट्विटर डेटा उल्लंघन का सबूत मिला है। मैंने प्रभावित खातों के लोगों से संपर्क किया है और उन्होंने इस बात को माना है कि उनका डाटा लीक किया गया है। लोडर के मुताबिक डाटा को 2021 से पहले कभी नहीं लीक किया गया था।
आपको बता दें कि इस साल जनवरी में API vulnerability fix का उपयोग करके गैर-सार्वजनिक जानकारी वाला डेटा ट्विटर से चोरी कर लिया गया था। रविवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि यह डेटा दिसंबर 2021 में HackerOne बग बाउंटी प्रोग्राम में बताए गए Twitter API का प्रयोग करके किया गया था। अधिकांश डेटा में सार्वजनिक जानकारी शामिल थी, जैसे कि ट्विटर आईडी, स्थान, नाम, लॉगिन नाम और वेरिफिकेशन की स्थिति। इसमें फोन नंबर और ई-मेल आईडी से संबंधित जानकारी भी शामिल थी।
हालांकि, इस रिपोर्ट पर अभी एलन मस्क की टिप्पणी नहीं आई है। आपको बता दें कि इससे पहले whats app के डेटा लीक की भी खबर आई थी। एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Whats app से दुनिया से 84 देशों का डाटा चुराया गया था।
ये भी पढ़ें- WhatsApp के 500 मिलियन यूजर्स का डेटा हुआ लीक, ऑनलाइन बिक्री के लिए है तैयार: साइबर न्यूज की रिपोर्ट
-
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी -
VIDEO: विराट कोहली की Flying Kiss पर अनन्या बिड़ला के रिएक्शन ने लूटी महफिल! अनुष्का शर्मा ने जीत लिया दिल












Click it and Unblock the Notifications