साक्षी मलिक को लेकर सहवाग ने शोभा डे पर कसा ऐसा तंज कि बिग बी भी हो गए फैन
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में साक्षी मलिक की जीत पर देश में हर तरफ जश्न है। देश में जश्न हो तो सोशल मीडिया इससे अछूता कैसे रह सकता है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर तमाम हस्तियों ने साक्षी को बधाई दी है, लेकिन क्रिकेटर विरेंदर सहवाग ने अपने अंदाज से एक तीर से दो शिकार किए हैं।

सहवाग ने बीते दिनों शोभा डे की ओर से की गई टिप्पणी पर तंज कसते हुए साक्षी को बधाई दी। इसके पहले सहवाग के पैरोडी अकाउंट पर लिखा गया, 'साक्षी मलिक के गले में मेडल कितना 'सोभा दे' रहा है ना।'
पढ़ें: भारत को पहला मेडल दिलाने वाली साक्षी ने बताया जीत का सीक्रेट
क्रिकेटर विरेंदर सहवाग ने इस ट्वीट को रीट्वीट करके एक और तंज कसा। उन्होंने लिखा- 'बिल्कुल, इसलिए शोभा ना दे ऐसे काम नहीं करने चाहिए।' सहवाग के इस ट्वीट पर दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी चुटकी ली और कहा, 'वीरू जी आपके सेंस ऑफ ह्यूमर ने एक और सिक्सर मार दिया स्टेडियम के बाहर।'
पढ़ें: ये हैं वो 7 बातें जो बनाती हैं साक्षी मलिक को खास
ट्विटर पर श्रीकांत देशमुख ने लिखा कि साक्षी के गले में मेडल शायद हमारे देश को बुरा कहने वालों की शोभा बढ़ा दे।












Click it and Unblock the Notifications