फीमेल कर्मचारियों के लिए अनोखी पहल, मिलती है पीरियड्स लीव
नयी दिल्ली। महिलाओं के लिए महीने के वो पांच दिन बेहद कष्टकारी होते हैं। ऐसे में दिक्कतें और बढ़ जाती है जब महिलाएं कामकाजी हो। कामकाजी महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान दफ्तर में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई देश ऐसे हैं जो इन दिनों में महिला कमर्चारियों को छुट्टी का प्रावधान दिया है। चीन का नाम इन देशों की लिस्ट में जुड़ गया है। हलांकि भारत में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। सैनिटरी पैड की जगह रुई बनी जानलेवा, चली गई युवती के शरीर में
लेकिन ब्रिटेन की एक कंपनी ने महिलाओँ के उनके सबसे मुश्किल दिनों में होने वाली परेशानियों से उन्हें निजात दिलाने के लिए एक अनोखी पॉलिसी बनाई है। ब्रिटेन की कोएग्जिस्ट नामक की कंपनी ने पीरियड के दिनों में महिला कर्मचारियों को होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए पीरियड्स पॉलिसी बनाई है। महिला कर्मचारियों को उनके पीरियड के दिनों में छुट्टी देने की योजना शुरू की है। कंपनी ने इसे 'पीरियड लीव' का नाम दिया है। जानिए ऐसे देश जिन्होंने महिला कर्मचारियों की इन परेशानियों को समझा और उन्हें इन दिनों में छुट्टी का विकल्प दिया...

चीन
चीन के ऐनई प्रांत में महिलाओं को मेंस्ट्रएल लीव का प्रावधान है। आपको बता दें कि ये चीन का ऐसा चौथा प्रांत है जहां मासिक धर्म के दौरान छुट्टी दी जाती है। इसके अलावा सांशी, हुवेई और ग्वांगदोंग में भी ऐसी लीव का कानून लागू है।

ब्रिटेन
ब्रिटेन की कंपनी ने पीरियड्स पॉलिसी की शुरुआत कर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। ऐसे में महिलाओं के कठिन दिनों में उन्हें 2 दिनों की छुट्टी दी जाती है। इसे ‘पीरियड पॉलिसी' का नाम दिया गया है।

साउथ कोरिया
यहां कामकाजी महिलाओं को पीरियड्स के दौरान लीव दिया जाता है, लेकिन इसके लिए उन्हें लीगल इंस्टीट्यूट या हॉस्पिटल से एक सर्टिफिकेट पेश करना होता है।

ताइवान
ताइवान में हर साल पीरियड्स से होने वाले दर्द के लिए तीन छुट्टियां दी जाती हैं। हालांकि वेस्टर्न कंट्रीज में ऐसा कोई रूल नहीं है।

इंडोनेशिया
यहां मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को छुट्टी देने का प्रावधान है। उन दिनों महिला कर्मचारियों को छुट्टी मिल सकती है। इसके लिए उनकी सैलरी नहीं काटी जाती।

जापान
पीरियड्स को लेकर महिलाओं को छुट्टी देना जापान ने 1947 में ही शुरू कर दिया था। नाइकी दुनिया की पहली कंपनी है जो इस तरह की छुट्टी हर देश में अपने फीमेल वर्कर्स को देती है।

रुस
रुस की पार्लियामेंट में पीरियड्स के दौरान कामकाजी महिलाओं को पूरे वेतन के साथ दो दिन की छुट्टी देने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications