फिजिकल रिलेशन बनाते वक्त अक्सर ये 5 गलतियां करते हैं कपल, बेड पर रखें खास ख्याल

नई दिल्ली, 5 जून। अगर आप ये सोच रहे हैं कि यहां परफेक्ट सेक्स के बारे में को बात पता चलेगी तो हम पहले ही बता देना जरूरी समझते हैं कि परफेक्ट सेक्स जैसा कुछ भी नहीं है। हम सब इस दौरान गलतियां करते रहते हैं। हर कोई हर चीज सही नहीं कर सकता है लेकिन फिजिकल रिलेशन बनाते समय कुछ गलतियां ऐसी हैं जिनसे बचा जा सकता है। यह आपके प्यार को अहसास को खूब बढ़ा सकता है। हम ऐसी ही कुछ सामान्य गलतियों की बात करने जा रहे हैं तो अक्सर कपल बिस्तर पर करते हैं।

फोलप्ले को मिस न करें

फोलप्ले को मिस न करें

अक्सर हम फिल्मों में देखते हैं कि कपल बहुत जल्दी चरम अवस्था तक पहुंच जाते हैं लेकिन असल जिंदगी में ऐसा होता नहीं है। बल्कि इसका उल्टा होता है। पार्टनर के साथ रिश्ते बनाने के पहले फोरप्ले बेहद ही जरूरी है। इस दौरान आप पार्टनर के उन हिस्सों तक पहुंच सकते हैं जहां वे आपको महसूस कर सकते हैं। अगर आप पार्टनर के कुछ अनछुए हिस्से तक पहुंचेंगे तो पाएंगे कि वे इससे कितना आनंद महसूस करते हैं।

ओरल के लिए साथी पर दबाव न डालें

ओरल के लिए साथी पर दबाव न डालें

ओरल सेक्स बहुत ही आनंददायक हो सकता है लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आपको जो पसंद हो वह पार्टनर को भी पसंद हो। अक्सर पुरुष और महिलाएं ये गलती करते हैं कि वे ओरल के लिए पार्टनर पर दबाव बनाने लगते हैं। कई महिलाएं या पुरुष इसमें बहुत असहज महसूस करते हैं। इसलिए अगर आप इसके लिए तैयार नहीं हैं तो पार्टनर से मजबूती से बताएं। साथ ही उनसे भी इस बारे में पूछें।

प्रोटेक्शन

प्रोटेक्शन

वहाँ कई जोड़े रॉ सेक्स के अनुभव को एनजॉय करना पसंद करते हैं। भले ही यह सुनने में जितना मजेदार लगे, यह बेहद खतरनाक है क्योंकि अगर आपने और आपके साथी ने अपनी जांच नहीं कराई है तो सेक्सुअल ट्रांसमिटेड रोगों के होने की संभावना बढ़ जाती है। सबसे ज्यादा इसमें अनचाहे गर्भ धारण करने का जोखिम है। इसलिए फिजिकल रिलेशन के दौरान सुरक्षा जरूरी है और दोनों में से किसी एक साथी को हमेशा अपनी जेब या पर्स में कंडोम रखना चाहिए।

पीरियड के दौरान

पीरियड के दौरान

लड़कियों को पीरियड के दौरान फिजिकल रिलेशन को लेकर बहुत डर रहता है। लेकिन इससे डरने की जरूरत नहीं है। पीरियड सेक्स भी उतना ही रोमांचक और मजेदार हो सकता है। कई सारे शोधों में ये सलाह दी गई है कि पीरियड के दौरान निकलने वाले हॉर्मोन्स के चलते ऑर्गैज्म की संभावना बढ़ जाती है।

टू-डू लिस्ट से न चिपकें

टू-डू लिस्ट से न चिपकें

सेक्स को लेकर टू-डू लिस्ट (क्या और कैसे करें) से चिपके न रहें। इससे आप और आपका साथी इसे लेकर दबाव महसूस करने लगेंगे। साथी के साथ प्यार के पलों में आराम से जाएं और एनज्वॉय करें। हां, कभी-कभी ये रफ और तेज भी हो सकता है। सेक्स बकेट लिस्ट बेहद ही रोमांचक और सहज हो सकती है लेकिन कभी भी उन्हें पूरा करने के लिए खुद पर ज्यादा दबाव न दें। आप वही करें जिसमें आप सहज महसूस करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+