Kapil Sharma: कॉमेडियन कपिल शर्मा और ‘कॉन्ट्रोवर्सी, जानिए उनके कुछ प्रमुख विवादों के बारे में!

कॉमेडियन कपिल शर्मा फिर से छोटे परदे पर अपना नया शो लेकर आ रहे हैं। इस बार वे नेटफ्लिक्स पर "द ग्रेट इंडियन कपिल शो" नाम के एक नये कॉमेडी शो में दिखेंगे। 30 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाले इस शो में न केवल कपिल शर्मा, बल्कि सुनील ग्रोवर, अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर जैसे अन्य जाने-पहचाने चेहरे भी नज़र आएंगे।"

Comedian Kapil Sharma

लेकिन इस शो की सबसे ख़ास बात यह है कि इसमें लगभग सात साल बाद फिर से कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर साथ नज़र आएंगे।

पहले भी कपिल और सुनील 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 'द कपिल शर्मा शो' में साथ काम कर चुके हैं, लेकिन एक विवाद के चलते सुनील ने 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ दिया था। वैसे भी कपिल विवादों के लिए चर्चित रहे हैं, तो आइए नज़र डालते हैं उनके ऐसे ही कुछ विवादों पर।

कश्मीर फाइल्स की टीम को शो पर बुलाने से किया इंकार

मार्च 2022 में कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उनको और उनकी टीम को कपिल शर्मा ने अपने शो पर प्रमोशन के लिए नहीं बुलाया, क्योंकि उनकी फिल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं है।

विवेक के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर कपिल शर्मा शो को बॉयकॉट करने की मांग शुरू हो गई। हालांकि, कुछ दिनों बाद कपिल शर्मा ने ट्विटर पर लिखा कि "यह सच नहीं है।" इसके बाद कश्मीर फाइल्स के प्रमुख अभिनेता अनुपम खेर ने टाइम्स नाउ के साथ बात करते हुए कपिल के समर्थन में कहा कि "मुझे दो महीने पहले फिल्म के प्रमोशन के लिए शो पर बुलाया गया था, लेकिन फिल्म के 'सीरियस' होने की वजह से मैंने शो पर जाने से इंकार किया।" उन्होंने यह भी कहा कि कपिल की फिल्म या हमारे प्रति कोई दुर्भावना नहीं है।

धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस

मार्च 2020 में एयर हुए 'द कपिल शर्मा शो' के एक एपिसोड में कपिल शर्मा ने भगवान चित्रगुप्त का नाम लेते हुए एक जोक मारा, जिससे कायस्थ समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची। समुदाय के लोगों ने कपिल शर्मा से माफी मांगने के लिए कहा और धमकी दी कि वो लोग उनके शो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे और शो को बॉयकॉट करेंगे।
इसके कुछ दिनों बाद ही कपिल ने ट्विटर पर कायस्थ समुदाय से माफी मांगते हुए लिखा कि "अगर श्री चित्रगुप्त जी का नाम लेने से आपकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं और मेरी पूरी टीम आपसे माफी मांगते हैं। हमारा मकसद आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।"

सुनील ग्रोवर के साथ मारपीट

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच झगड़ा 2017 में मेलबर्न से मुंबई की फ्लाइट के दौरान हुआ था। उस समय की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फ्लाइट के दौरान शराब के नशे में धुत कपिल ने अपनी टीम के साथ बुरा व्यवहार किया था। यह विवाद तब शुरू हुआ जब कपिल की टीम ने उनके बिना ही खाना खाना शुरू कर दिया, जिससे वह नाराज हो गए और सुनील और कपिल के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

इसके बाद कपिल ने सुनील के साथ मारपीट की, और उनकी टीम के लोगों के करियर को खत्म करने की धमकी दी। गुत्थी, डॉ. मशहूर गुलाटी, और रिंकू भाभी का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील ग्रोवर ने इस घटना के बाद शो छोड़ने का फैसला किया। कपिल ने सुनील को जूतों से मारते हुए और शर्ट का कॉलर पकड़ते हुए ये भी कहा कि "तू मेरा नौकर है, तेरा शो तो फ्लॉप हो गया था।"

जब नरेंद्र मोदी पर किया आक्षेप

9 सितंबर, 2016 को कपिल शर्मा ने नशे की हालत में धुत होकर सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर दिया। अपने ट्वीट में कपिल ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए नारे "अच्छे दिन" पर सवाल खड़े कर दिए। अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी को टैग करते हुए उन्होंने लिखा कि "मैं पिछले 5 सालों से ₹15 करोड़ इनकम टैक्स भर रहा हूं, फिर भी मुझे अपना ऑफिस बनाने के लिए बीएमसी ऑफिस को ₹500000 रिश्वत देनी पड़ रही है।"

अगले ट्वीट में कपिल ने फिर से प्रधानमंत्री मोदी को टैग करते हुए लिखा कि "ये हैं आपके अच्छे दिन?" इस घटना ने एक बड़े विवाद को जन्म दे दिया और सोशल मीडिया पर बहुत हंगामा हुआ। हालांकि बाद में कपिल शर्मा ने 'द कपिल शर्मा शो' के एक एपिसोड के दौरान अपने गुस्से भरे ट्वीट के लिए प्रधानमंत्री मोदी से माफी मांगी थी और अपने ट्वीट पर खेद व्यक्त किया था।

एनवायरमेंट एक्ट का किया उल्लंघन

सितंबर 2016 में कपिल शर्मा को पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने के लिए कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। वर्सोवा में अपने बंगले के पीछे मैंग्रोव के पास मलबा डालने और अपने बंगले के आसपास अवैध निर्माण करने के आरोप में उनके खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम (एनवायरमेंट एक्ट) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।
इसी घटना के एक हफ्ते पहले मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने बीएमसी के एक अधिकारी की शिकायत के आधार पर कपिल के खिलाफ गोरेगांव में उनके फ्लैट में अवैध निर्माण के लिए महाराष्ट्र रीजनल टाउन प्लैनिंग एक्ट (एमआरटीपी) की धारा 53(7) के तहत एफआईआर दर्ज की थी।

साथी महिला कलाकार के साथ दुर्व्यवहार

कपिल शर्मा पर 2015 में 'इंटरनेशनल मराठी फिल्म फेस्टिवल' अवार्ड सेरेमनी में अपनी महिला साथी कलाकारों के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल उस समय नशे की हालत में थे और उन्होंने पार्टी में कई महिला कलाकारों जिनमें मोनाली ठाकुर, तनिषा मुखर्जी थी, के बहुत करीब जाने की कोशिश की।

महिला कलाकारों में से एक दीपाली सैयद ने कहा कि नशे में धुत कपिल उनके साथ डांस करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और इसके बजाय किसी और के साथ डांस करना बेहतर समझा। शुरुआत में तो कपिल ने इन सभी आरोपों को हंसी में उड़ाया, लेकिन बाद में उन्होंने एक ट्वीट कर इन सभी साथी कलाकारों से माफी मांगते हुए कहा कि वह इंसान है और उनसे गलतियां हो गईं।

गर्भवती महिला का उड़ाया मजाक

कपिल शर्मा को वर्ष 2014 में अपने कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में एक गर्भवती महिला पर किए गए उनके मजाक के लिए कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। महाराष्ट्र के एक एनजीओ ने उनके खिलाफ महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग में एक शिकायत दर्ज करवाई, जिसके कारण उन्हें 'शो कॉज' नोटिस जारी किया गया था।

यह घटना तब हुई जब कपिल शर्मा ने 5 जनवरी, 2011 को एयर हुए एपिसोड में गड्ढों वाली सड़कों का मजाक उड़ाते हुए कहा कि "ऐसी सड़कों के कुछ फायदे भी है। एक गरीब आदमी अपनी गर्भवती पत्नी को ले जा रहा है और अगर उसके सामने कोई बड़ा गड्ढा आ जाए तो मौके पर सीधी डिलीवरी हो जाती है।" कपिल के इस मजाक की वजह से महिला अधिकार के लिए काम करने वाली संस्था को बहुत बुरा लगा और महिलाओं को अपमान महसूस हुआ, जिसके चलते उन्होंने कपिल के खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाया।

सर्विस टैक्स की चोरी

सितंबर 2013 में कपिल शर्मा पर ₹65 लाख की सर्विस टैक्स चोरी का मामला दर्ज किया गया था। सर्विस टैक्स विभाग द्वारा कपिल पर मामला दर्ज करने से पहले उनसे 5 घंटे तक पूछताछ की गई थी और उसी के बाद उन पर टैक्स चोरी का मामला दर्ज किया गया था।

सर्विस टैक्स विभाग द्वारा पहले कपिल पर आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद कपिल ने कहा था कि वह कुछ दिनों के अंदर बकाया राशि का भुगतान कर देंगे, लेकिन फिर भी कपिल ने इस राशि का भुगतान नहीं किया, जिसके बाद उन पर मामला दर्ज किया गया था। सर्विस टैक्स विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, कपिल शर्मा ने 2012 से एक भी पैसे का सर्विस टैक्स का भुगतान नहीं किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+