विनोद खन्ना ही नहीं इन सितारों की हालत भी फैंस को रुला रही है

लोग विनोद खन्ना की तस्वीर देख यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि ये विनोद खन्ना ही हैं। लेकिन ये कोई पहला मामला नहीं है जब किसी सितारे की हालत लोगों को चौंका रही है।

नई दिल्ली। इस समय सोशल मीडिया से लेकर टीवी तक विनोद खन्ना की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिसमें ये सितारा बेहद कमजोर दिख रहा है। लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि ये विनोद खन्ना ही हैं। ये कोई पहला मामला नहीं है जब किसी सितारे की हालत लोगों को चौंका रही है।

विनोद खन्ना ही नहीं इन सितारों की हालत भी प्रशंसको को रुला रही है

हाल के दिनों में कुछ तस्वीरें चौंका गईं

हाल के दिनों में कुछ तस्वीरें चौंका गईं

विनोद खन्ना के पास तो बीमारी की हालत में उनका परिवार है। कई सितारों के पास तो बुरे वक्त में ना परिवार होता है और ना पैसा। मीना कुमारी से लेकर कादर खान तक ऐसे नामों की लंबी फेहरिस्त है। हम हाल के दिनों में सामने आईं सितारों की कुछ ऐसी तस्वीरों का जिक्र कर रहे हैं, जिन्होंने उनके चाहने वालों को रुला दिया।

विनोद खन्ना को कैंसर!

विनोद खन्ना को कैंसर!

विनोद खन्ना 70 के दशक में फिल्मी पर्दे पर खूब मशहूर रहे। उन्होंने 1997 में राजनीति की पारी शुरू की लेकिन फिल्मों को भी नहीं छोड़ा। कुछ समय पहले तक बिल्कुल फिट दिखने वाले विनोद खन्ना की एक दिन पहले अस्पताल से आी तस्वीर उनके चाहने वालों को परेशान कर रही है। बताया जा रहा है कि विनोद खन्ना को ब्लैडर कैंसर है।

देओल परिवार का बेहाल सितारा बॉबी

देओल परिवार का बेहाल सितारा बॉबी

बॉबी देओल 90 के दशक में खूब हिट हुए। उनके साथी कलाकार इस समय खूब फिल्में कर रहे हैं लेकिन बीते साल लंबी दाढ़ी में बॉबी की तस्वीरें आईं तो उनके प्रशंसकों को ये बहुत परेशान करना वाला रहा। बॉबी के पास काफी दिन से काम नहीं है ये सभी जानते हैं, लेकिन जिस तरह की हालत उनकी पिछले दिनों तस्वीरों में दिखीं वो सोल्जर और गुप्त जैसी फिल्मों से लाखों फैन बनाने वाले बॉबी के प्रंशसकों का दिल तोड़ गईं।

'आशिकी' की अनु को ये क्या हुआ?

'आशिकी' की अनु को ये क्या हुआ?

'आशिकी' जैसी सुपरहिट फिल्म से करियर शुरू करने वाली अनु अग्रवाल धमाकेदार शुरुआत के बाद पर्दे से गायब गईं। लंबे अरसे बाद जब वो लोगों के सामने आईं तो कोई उन्हें पहचान नहीं पाया। बीते सालों में वो कई जानलेवा बीमारियों से लड़ीं। उन्होंने अपनी जिंदगी पर किताब भी लिखी है। उन्होंने अपनी किताब में बताया है कि कैसे उनकी जिंदगी में उतार-चढाव आए।

'परदेस' की महिमा चौधरी अब ऐसी हो गईं

'परदेस' की महिमा चौधरी अब ऐसी हो गईं

शाहरुख खान के साथ फिल्म 'परदेस' से करियर शुरू करने वाली महिमा चौधरी रातों-रात स्टार बन गईं थीं। फिल्म में गंगा का उनका किरदार खूब पसंद किया गया। पहली हिट फिल्म के बाद उन्हें सफलता नहीं मिली और वो पर्दे से गायब ही हो गईं। बीते साल जब शीना बोरा मर्डर पर बनी फिल्म में वो दिखीं तो उनको देखकर लगा ही नहीं कि ये परदेस की गंगा है। पुराने फोटो के साथ उनकी अब की तस्वीर सोशल मीडिया में खूब चर्चा में रही।

दिलीप कुमार तब से अब तक

दिलीप कुमार तब से अब तक

हिन्दी सिनेमा के लीजेंड दिलीप कुमार पिछले कई सालों से खराब सेहत से जूझ रहे हैं। उन्हें वक्त-वक्त पर अस्पताल जाना पड़ता है। उनकी अब की तस्वीरें देख पुराने फिल्मीप्रेमियों को दुख होता है। दिलीप कुमार की पत्नी शायरा बानो हमेशा उनके साथ दिखती हैं। दो दशक से ज्यादा वक्त तक बॉलीवुड की शान रहे दिलीप अपने वक्त से सबसे खूबसूरत मर्दों में शुमार रहे हैं।

कादर खान की दमदार आवाज को लोग याद करते हैं

कादर खान की दमदार आवाज को लोग याद करते हैं

कादर खान काफी समय से बीमार हैं। सोशल मीडिया पर उनकी मौत की अफवाह भी कई बार उड़ चुकी है। बताया जाता है कि उनका आखिरी वक्त मुश्किल से गुजर रहा है, उनके परिवार के लोग उनका ख्याल नहीं करते। कादर खान ने 70 और 80 के दशक में विलेन बनकर नाम कमाया तो 90 के दशक में कॉमेडी में धाम जमाई। कादर खान ने कई सुपरहिट फिल्मों के लिए डायलॉग भी लिखे हैं।

चॉकलेटी फरदीन से गुमनामी तक

चॉकलेटी फरदीन से गुमनामी तक

1998 में 'प्रेम अगन' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले फरदीन खान कई सालों तक बॉलीवुड में सक्रिय रहे हैं। फिल्मों में भले ही कोई कमाल ना कर पाए लेकिन अपने लुक के चलते लड़कियों के बीच वो काफी मशहूर रहे। फरदीन की हाल ही में एक तस्वीर आई जिसमें वो बहुत मोटे दिखे। इस तस्वीर के बाद हर किसी ने यही सवाल पूछा कि चॉकलेटी फरदीन इतना भोंदू कैसे हो गया?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+