अगर लेबर रूम में बीवी संग होंगे पति तो जानिए क्या होगा?
नई दिल्ली। जन्म देते वक्त महिलाओं के साथ-साथ क्या-क्या होता है, अब इस बारे में खबर उस पति को भी होगी जिसकी पत्नी मां बनने वाली है क्योंकि हेल्थ मिनिस्ट्री ने एक नई पहल की है जिसके तहत प्रसव के दौरान लेबर रूम में महिला के साथ उसका पति या उसकी कोई साथी महिला जा सकती है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि जन्म देते समय मां और नवजात के मृत्यु दर या बीमारी दर को कम किया जाये। इस बारे में वनइंडिया ने जौनपुर की जानी-मानी महिला एंव प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरजा श्रीवास्तव से बात की तो उन्होंने इस कदम की तारीफ करते हुए कहा कि यह एक खूबसूरत कोशिश है जन्म देने वाली महिला के फिजिकली, मेंटल और इमोशनल सपोर्ट के लिए।
उन्होंने इस बारे में उन्होंने कुछ खास बातें बतायीं..जिन्हें जानने के लिए आप नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...

लापरवाही नहीं होगी
डॉ नीरजा ने कहा कि आजकल गांवों के अस्पतालों में काफी डॉक्टर्स नाम के लिए होती हैं और डिलेवरी नर्स कराती हैं अगर पति या गर्भवती महिला की कोई साथी लेबर रूम में होगी तो इस तरह के अपराध नहीं होंगे।

मेंटल और इमोशनल सपोर्ट
प्रसव के दौरान महिला असहनीय दर्द से गुजरती है ऐसे में वो अंदर से काफी डरी भी होती है, अगर उसका पति लेबर रूम में साथ होगा तो उसे मेंटल सकून मिलेगा और उसे कहीं ना कहीं डर से आजादी मिलेगी।

पति-पत्नी को ले आयेगा करीब
बच्चे को जन्म देना आसान नहीं है ऐसे में जब महिला का पति उस पूरी प्रक्रिया को जब खुद आंखों से देखेगा तो समझ में आयेगा कि बच्चे के लिए एक महिला को कितनी पीड़ा सहनी पड़ती है। ये पति-पत्नी के रिलेशन को और करीब ले आयेगा।

संक्रमण का खतरा कम
प्रसव के दौरान बच्चे को काफी संक्रमण का खतरा रहता है ऐसे में अगर परिवार का कोई सदस्य लेबर रूम में होगा तो लापरवाही में कमी आयेगी।

बच्चा चोरी नहीं
डा. नीरजा ने कहा कि वैसे तो ऐसा काफी कम होता है लेकिन फिर भी होता तो है वो बात कर रही थीं बच्चा चोरी की.. हरियाणा, पंजाब और बिहार इन मामलों में काफी आगे है अगर फैमिली मेंबर या हसबैंड लेबर रूम में होगें तो ऐसा हो पाना संभव नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications