लड़कियों को प्यारे और स्मार्ट लगते हैं दाढ़ी वाले मर्द, नए शोध में खुलासा
नई दिल्ली। आजकल जिन लड़कों के चेहरे पर हल्की दाढ़ी हो, बाल संवरे-संवरे नहीं थोड़े-थोड़े बिखरे-बिखरे हों, उन्हीं पर लड़कियां ज्यादा फिदा होती हैं, ऐसा कहना हमारा नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड के शोधकर्ताओं का है, जिन्होंने ये शोध करीब 1000 महिलाओं पर किया है।

महिलाओं को ज्यादा पसंद आते हैं दाढ़ी वाले मर्द
शोध के मुताबिक दाढ़ी रखने वाले मर्द शारीरिक और सामााजिक तौर पर ज्यादा प्रभावी लगते हैं और इसी वजह से महिलाएं उनसे ज्यादा आकर्षित होती हैं, महिलाओं को लगता है कि दाढ़ी वाले मर्द ज्याद मैच्योर और हर चीज को लेकर खासे गंभीर होते हैं और इसी वजह से लड़कियों को लगता है कि ऐसे लोग उन्हें धोखा नहीं देंगे। महिलाएं हल्की दाढ़ी रखने वाले पुरुषों के साथ प्रेम, सेक्स और शादी करना अधिक पसंद करती हैं।

हल्की दाढ़ी वाले मर्द महिलाओं की पसंद
इस रिसर्च में दाढ़ी वाले मर्दों में दिलचस्पी न दिखाने वाली महिलाओं की मानसिकता पर भी खुलासा किया गया है, कुछ महिलाएं बालों में जूं या बैक्टीरिया के डर से दाढ़ी वाले पुरुषों को पसंद नहीं करती हैं। लेकिन जिन लोगों पर शोध किया गया, उनमें से ज्यादातर महिलाओं ने हल्की दाढ़ी वाले लोगों को पसंद किया।

1000 महिलाओं पर हुआ शोध
खास बात आपको बता दें कि शोधकर्ताओं ने इस रिसर्च में 18 से 70 साल की कुल 1000 महिलाओं को शामिल किया था और इसके बाद उन्हें अलग-अलग पुरुषों की 30 तस्वीरें दी थीं, जिन पर इन महिलाओं ने अपनी राय रखी।
दाढ़ी में बैक्टीरिया के पनपने का खतरा
हालांकि विशेषज्ञों की मानें तो दाढ़ी रखना काफी नुकसानदेह भी साबित हो सकता है, दाढ़ी में बैक्टीरिया के पनपने का खतरा बहुत अधिक होता है. इस लिहाज से दाढ़ी रखना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह भी साबित हो सकता है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications