Bday Special: टीवी शो की आदर्श बहू से कैबिनेट तक.. स्मृति ईरानी

नई दिल्ली। आज देश की तेज-तर्रार नेता और मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का जन्मदिन है। टीवी की दुनिया की सबसे खूबसूरत और चर्चित बहू स्मृति ईरानी आज जब संसद में बोलती हैं तो अच्छे-अच्छों के मुंह पर ताले लग जाते हैं।

सुंदरता, सरसता,आक्रमकता और वाक-पटुता के लिए लोकप्रिय स्मृति ईरानी ने बहुत कम समय में ही देश की राजनीति में अपनी पहुंच बना ली है। पीएम मोदी कैबिनेट की सबसे कम उम्र की इस नेत्री ने हर मोर्चे पर अपने विरोधियों को मुंह तोड़ जवाब दिया है, जिससे उनकी तुलना भाजपा की कद्दावर नेता और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से होने लगी है।

आईये मैकडॉनल्ड्स की नौकरी से कैबिनेट तक पहुंची स्मृति ईरानी के बारे में विस्तार से बातें करते हैं नीचे की स्लाइडों में...

जन्म 23 मार्च 1976

जन्म 23 मार्च 1976

स्मृति ज़ुबिन ईरानी का जन्म 23 मार्च 1976 को दिल्ली में हुआ था।

मिस इंडिया प्रतियोगिता

मिस इंडिया प्रतियोगिता

स्मृति सौंदर्य प्रसाधनों के प्रचार से लेकर मिस इंडिया प्रतियोगिता की प्रतिभागी भी बनीं।

मैकडॉनल्ड्स

मैकडॉनल्ड्स

मॉडलिंग में प्रवेश करने से पहले, वह मैकडॉनल्ड्स में वेट्रेस और क्लीनर के पद पर कार्य कर चुकी हैं।

सास भी कभी बहू थी...में तुलसी वीरानी

सास भी कभी बहू थी...में तुलसी वीरानी

लेकिन इसके बाद वो मुंबई चली आयीं और एकता कपूर के सबसे लोकप्रिय शो क्यूंकि सास भी कभी बहू थी...में तुलसी वीरानी का किरदार निभाकर अपनी पहचव लोगों के दिलों में बनायी।

ग्लैमर जगत में कदम

ग्लैमर जगत में कदम

रूढ़ीवादी पंजाबी-बंगाली परिवार की तीन बेटियों में से एक स्मृति ने सारी बंदिशें तोड़कर ग्लैमर जगत में कदम रखा।

मिस इंडिया प्रतियोगिता

मिस इंडिया प्रतियोगिता

उन्होंने 1998 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, लेकिन फाइनल तक मुकाम नहीं बना पाईं।

पांच सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड

पांच सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड

स्मृति ज़ुबिन ईरानी ने पांच सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए भारतीय टेलीविजन अकादमी अवार्ड, चार इंडियन टेली अवार्ड और आठ स्टार परिवार पुरस्कार जीत चुकी हैं।

राजनीतिक जीवन वर्ष 2003 में

राजनीतिक जीवन वर्ष 2003 में

स्मृति ज़ुबिन ईरानी का राजनीतिक जीवन वर्ष 2003 में तब शुरू हुआ जब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की और दिल्ली के चाँदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा।

2004 में इन्हें महाराष्ट्र यूथ विंग का उपाध्यक्ष

2004 में इन्हें महाराष्ट्र यूथ विंग का उपाध्यक्ष

वर्ष 2004 में इन्हें महाराष्ट्र यूथ विंग का उपाध्यक्ष बनाया गया। इन्हें पार्टी ने पांच बार केंद्रीय समीति के कार्यकारी सदस्य के रुप में मनोनीत किया और राष्ट्रीय सचिव के रुप में भी नियुक्त किया।

गुजरात से राज्यसभा सांसद

गुजरात से राज्यसभा सांसद

वर्ष 2011 में वे गुजरात से राज्यसभा सांसद चुनी गई। इसी वर्ष इनको हिमाचल प्रदेश में महिला मोर्चे की भी कमान सौंप दी गई।

राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा

राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा

आम चुनाव, 2014 में स्मृति ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास के खिलाफ अमेठी संसदीय सीट से चुनाव लड़ा, हालांकि वो हार गईं लेकिन वो राज्यसभा सांसद बन गईं और उसके बाद मानव संसाधन विकास मंत्री।

जुबिन ईरानी पारसी से शादी

जुबिन ईरानी पारसी से शादी

स्मृति ने शादीशुदा जुबिन ईरानी पारसी से शादी की। इस शादी से स्मृति को दो बच्चे 'जौहर' और 'जोइश' है। वो जुबिन की दूसरी पत्नी हैं,जुबिन को पहली शादी से भी एक बेटा 'शेनियल' है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+