फिल्म मे नवजात बाहुबली बने बच्चे के बारे में ये बात जान चौंक जाएंगे
फिल्म के सीन में राजमाता शिवगामी डूब रही होती हैं और उनके हाथ में एक मासूम होता है जो बड़ा होकर महेंद्र बाहुबली बनता है।
नई दिल्ली। बाहुबली के बाद हाल ही में रिलीज हुई बाहुबली-2 भी सफलता के रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म के किरदारों को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आ रही है। वहीं फिल्म के पहले भाग में नवजात बाहुबली के किरदार में जो बच्चा दिखाया गया है, उसको लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।


दरअसल वो लड़की है
फिल्म के सीन में राजमाता शिवगामी डूब रही होती हैं और उनके हाथ में एक मासूम होता है जो बड़ा होकर महेंद्र बाहुबली बनता है। आपको पता है कि ये बच्चा दरअसल एक लड़की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये सीन अक्सिथा वल्सलन नाम की नवजात बच्ची पर फिल्माया गया है।

रिकॉर्ड कमाई
'बाहुबली 2' भारत की ऐसी पहली फिल्म बन गई है, जिसने 1000 करोड़ की कमाई कर ली है। बाहुबली 2' ने भारत में 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की तो वहीं विदेश में फिल्म ने लगभग 200 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है । यही नहीं अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये कमाई 1500 करोड़ तक भी पहुंच सकती है।

माइलस्टोन फिल्म
इस फिल्म को करण जौहर ने माइलस्टोन फिल्म कहा है, उन्होंने फिल्न की कामयाबी पर खुशी जताते हुए ट्वीट किया है। तो वहीं फिल्म के लीड एक्टर प्रभास ने अपने फेसबुक पेज पर अपने फैंस को फिल्म की सफलता और उनके प्यार के लिए थैंक्स बोलते हुए एक स्पेशल नोट लिखा है।

9000 स्क्रीन्स पर रिलीज
आपको बता दें कि ये फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और ये फिल्म मूल रूप से तेलुगू में बनी है और हिंदी सहित 6 भाषाओं में रिलीज हुई है, इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन, नासिर और सत्यराज मुख्य भूमिका में हैं।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications