Apple Store in India: एप्पल स्टोर को लेकर भारत में क्यों है इतना क्रेज? जानें खास बातें
एप्पल ने भारत में पहला रिटेल स्टोर 18 अप्रैल 2023 को ओपन किया। कंपनी के सीईओ टिम कुक ने मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव स्थित इस एप्पल स्टोर का दरवाजा खोला था। एप्पल स्टोर को लेकर इतना क्रेज आज से पहले नहीं देखा गया है।

Apple Store in India:एप्पल ने भारत में अपना पहला फिजिकल स्टोर 18 अप्रैल 2023 को मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव में ओपन किया है। एप्पल ने अपने पहले फिजिकल रिटेल स्टोर का नाम Apple BKC रखा है। वहीं, कंपनी का भारत में दूसरा फिजिकल स्टोर 20 अप्रैल 2023 को दिल्ली के साकेत में खुल रहा है। एप्पल स्टोर को ओपन करने के लिए कंपनी के सीईओ टिम कुक समेत कंपनी के शीर्ष अधिकारी भी आए हैं, जो एप्पल के रिटेल बिजनेस को देखते हैं।
टिम कुक पहली बार साल 2016 में भारत आए थे, तब उन्होंने पहले एप्पल स्टोर को ओपन करने के लिए केन्द्र की मोदी सरकार से अनुमति मांगी थी। पिछले कुछ सालों में भारत एप्पल समेत तमाम स्मार्टफोन ब्रांड्स के लिए बड़ा बाजार बनकर उभरा है। चीन के बाद सबसे ज्यादा स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स भारत में हैं। आइए, जानते हैं भारत के पहले एप्प्ल स्टोर में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में।
क्या होता है एप्पल स्टोर?
एप्पल स्टोर एक रिटेल स्टोर है जो अपने प्रोडक्ट्स बेचने से ज्यादा यूजर एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय ब्रांड का मुख्य फोकस यूजर्स को एप्पल के इकोसिस्टम का आदि बनाना है। देश के पहले एप्पल स्टोर में यूजर को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए 100 से ज्यादा कर्मचारी काम करेंगे, जो 20 भाषाओं में ग्राहकों को एप्पल के प्रोडक्ट्स के बारे में बताएंगे।
एप्पल स्टोर पर ग्राहक किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले जितना चाहे इस्तेमाल कर सकते हैं। एप्पल स्टोर में काम करने वाले कर्मचारियों को एप्पल जीनियस कहा जाता है, जो ग्राहकों को एप्पल के प्रोडक्ट्स के बारे में समझाते हैं।
एप्पल स्टोर में अगर किसी ग्राहक से कोई भी प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हुए गिर जाता है और टूट जाता है, तो इसके लिए कंपनी किसी भी तरह का चार्ज नहीं लेती है। साथ ही, यहां ग्राहकों को फ्री वाई-फाई की भी सुविधा मिलती है।
एप्पल पिछले कुछ सालों से पर्यावरण की रक्षा के लिए काम कर रहा है। इसी कड़ी में मुंबई के इस एप्पल स्टोर में पूरी तरह से ग्रीन एनर्जी का इस्तेमाल किया गया है यानी एप्पल स्टोर में बिजली के लिए सोलर पैनल्स लगाए गए हैं। साथ ही, यह एप्पल स्टोर पूरी तरह से पेपरलेस है यानी यहां न तो कैश के जरिए पेमेंट होगा और न ही ग्राहकों को फिजिकल बिल मिलेगा।
कहां-कहां हैं एप्पल स्टोर?
एप्पल का सबसे पहला फिजिकल रिटेल स्टोर अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी के पास वर्जिनिया के टायसंस कॉर्नर सेंटर मॉल में 15 मई 2001 को ओपन हुआ था। एप्पल के रिटेल स्टोर फिलहाल अमेरिका (300 से ज्यादा), यूके (200 से ज्यादा), यूएई (4), तुर्किए (3), थाईलैंड (2), ताइवान (2), स्विट्जरलैंड (3), स्वीडन (3), स्पेन (11), दक्षिण कोरिया (5), सिंगापुर (3), नीदरलैंड्स (3), मैक्सिको (2), मकाउ (2), जापान (10), इटली (17), हांगकांग (6), जर्मनी (16), फ्रांस (20), चीन (44), कनाडा (28), ब्राजील (2), बेल्जियम (1), ऑस्ट्रिया (1), ऑस्ट्रेलिया (22) और भारत (2) में हैं।
भारत को होगा फायदा
एप्पल के सीईओ टिम कुक के लिए भारत इसलिए भी खास है क्योंकि कोरोना महामारी के दौरान चीन में लगे सख्त लॉकडाउन ने एप्पल की सप्लाई चेन पर बुरा असर डाला था, जिसके बाद टिम कुक ने चीन के विकल्प के तौर पर भारत की तरफ देखा। केन्द्र की मोदी सरकार का आत्मनिर्भर भारत एप्पल के लिए वरदान साबित हो रहा है। एप्पल भारत में आईफोन के प्रोडक्शन को दोगुना करने की सोच रहा है। इसके लिए कंपनी ने अपने मेन्युफेक्चरिंग पार्टनर फॉक्सकॉन (Foxconn), विस्ट्रॉन (Wistron) और पेगाट्रॉन (Pegatron) की फैसिलिटी को बढ़ाने के लिए भी कहा है।
आईडीसी (IDC) और काउंटरपॉइंट (Counterpoint) जैसी मार्केट रिसर्च एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक, ₹35,000 से ज्यादा के स्मार्टफोन मार्केट में एप्पल भारत में मार्केट लीडर बना हुआ है। एप्पल 2017 से भारत में अपने आईफोन बना रहा है। एप्पल की कर्नाटक स्थित विस्ट्रॉन प्लांट ने सबसे पहले मेड इन इंडिया आईफोन एसई (iPhone SE) बनाया था, जिसे भारत में बनाकर एक्सपोर्ट किया गया। अभी एप्पल भारत में आईफोन 11, आईफोन 12, आईफोन 13 और आईफोन 14 बनाकर एक्सपोर्ट कर रहा है।
कंपनी का लक्ष्य 2027 तक 50 प्रतिशत आईफोन भारत में बनाने का है। ऐसे में भारत एप्पल के लिए आने वाले कुछ सालों में सबसे बड़ा मैन्युफेक्चरिंग हब बनेगा। टिम कुक ने दावा किया है कि एप्पल के डेवलपर्स नेटवर्क के जरिए भारत में एक मिलियन यानी 10 लाख रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यही नहीं, भारत में बने आईफोन के ग्लोबल मार्केट में बेचे जाने का सीधा फायदा भारत की इकोनॉमी को होगी।
एप्पल स्टोर को लेकर क्यों है इतना क्रेज?
Recommended Video

भारत में कई ब्रांड्स के स्मार्टफोन मिलते हैं और इन ब्रांड्स के रिटेल स्टोर भी मौजूद हैं, लेकिन एप्पल स्टोर वाला क्रेज वहां नहीं दिखेगा। इसका एक ही कारण है कि एप्पल के प्रोडक्ट्स को लोग अपने स्टेटस सिंबल के तौर पर देखते हैं। अगर, कोई आईफोन, आईपैड या आईमैक जैसे डिवाइसेज इस्तेमाल कर रहा है, तो उसे एलीट क्लास का समझा जाता है।
एप्पल के प्रोडक्ट्स की कीमत अन्य ब्रांड्स के प्रोडक्ट के मुकाबले ज्यादा होती है। अगर, आपने एप्पल का एक प्रोडक्ट खरीदा तो आपको इसके इकोसिस्टम में ढलने के लिए एप्पल के और भी प्रोडक्ट्स खरीदने पड़ते हैं, जो आपकी जेब पर भारी पड़ता है। एप्पल के लिए लोगों की यह दीवानगी केवल और केवल स्टेटस सिंबल के लिए ही है।
यह भी पढ़ें: Apple Store In India: जानिए क्यों खास है एप्पल स्टोर, मिलती हैं ये तमाम सुविधाएं












Click it and Unblock the Notifications