'45 से अधिक उम्र के 61% भारतीय चाहते हैं जल्दी रिटायरमेंट'
नई दिल्ली। हालिया सर्वे की ताजा रिपोर्ट कहती है कि देश 45 साल से अधिक उम्र की 61 प्रतिशत कामकाजी आबादी उम्र से पहले रिटायरमेंट की चाहत रखती है क्योंकि ज्यादा काम और भागती-दौड़ती जिंदगी से वो काफी परेशान हो गये हैं, जिसके कारण वो मानसिक और शारीरिक परेशानियों से ग्रसित हो रहे हैं।
आईये जानते हैं इस सर्वे की कुछ खास बातें...
- देश की 45 साल से अधिक उम्र की 61 प्रतिशत कामकाजी आबादी अगले पांच साल में सेवानिवृत्त होना चाहती है।
- इन लोगों का कहना है कि ज्यादा काम उन्हें बीमार कर रहा है।
- यह सर्वे वैश्विक बैंक एचएसबीसी ने करवाया है।
- इस सर्वे में करीब 14 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वो पैसे की परेशानी के कारण भी अधिक उम्र में काम करने को परेशान है।
- तो वहीं इस सर्वे के मुताबिक 34 प्रतिशत लोग अपने काम से बोर हो चुके हैं और वो अपना रिटायरमेंट वाला वक्त खुद को देना चाहते हैं।













Click it and Unblock the Notifications