OMG! दफन करने से ठीक पहले जी उठी तीन साल की बच्ची

घटना फिलीपींस की है, जहां एक तीन वर्षीय बच्ची दफन करने के दौरान जिंदा हो उठी। जी हां, लोग उस बच्ची को ताबूत में डालने ही वाले थे कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने बच्ची के सिर को हिलते देखा। फिर क्या था, लोग इस करिश्मा को देख आश्चर्यचकित रह गए।
उसके पिता ने झटपट बच्ची को उठाया और शॉल ओढ़ाया। उस वक्त बच्ची कमजोर थी, लेकिन उसकी सांसें धीमी गति में चल रही थी। तुरंत ही उस बच्ची के पिता उसे अस्पताल लेकर गए।
वहीं, उस वक्त वहां खड़े एक व्यक्ति ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल से शूट कर लिया।
तीन वर्ष की इस बच्ची को पिछले कई दिनों से बुखार था। जिसके बाद इसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। कुछ दिनों के उपचार के बाद शनिवार को डॉक्टरर्स ने पाया कि बच्ची की धड़कन रूक गई है। लिहाजा, जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।
फिलहाल, वहां की स्थानीय पुलिस ने जानकारी दी है कि अभी बच्ची बेहोशी की हालात अपने घर में है।












Click it and Unblock the Notifications