Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Dinasaur in India: थार में मिला 16.7 करोड़ साल पुराना ‘डायनासोर’, जानें भारत में कब-कहां मिले डायनासोर के अवशेष

Dinasaur in India: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की और जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिकों की टीम ने भारत में एक बड़ी खोज की है। साइंटिफिक रिपोर्ट्स नामक अंतरराष्ट्रीय जर्नल में छपी एक स्टडी के मुताबिक इन्होंने 16.7 करोड़ साल पहले के डायनासोर के अवशेष को भारत में ढूंढ निकाला है।

जर्नल साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित पेपर के मुताबिक इस डायनासोर को 'थारोसॉरस इंडिकस' नाम दिया गया है। जिसका मतलब थार रेगिस्तान वाला डायनासोर। इस टीम ने डायनासोर के जीवाश्म, इसकी स्थिति और मध्य जुरासिक के अन्य डायनासोरों के साथ तुलनात्मक रूप से यह कहां ठहरता है, इसका भी वर्णन किया है।

16.7 million years old dinosaur found in Thar, know when remains of dinosaurs were found in India

वैसे डायनासोर के ये जीवाश्म राजस्थान के जैसलमेर शहर के पास थार रेगिस्तान में मिले थे। हालांकि, भारत के कई हिस्से (राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, मेघालय और आंध्र प्रदेश) में इससे पहले भी कई अलग-अलग तरह के डायनासोर की प्रजातियों के जीवाश्म मिले चुके हैं। चलिए, जानते हैं वे कब और कहां मिले थे।

भारत में पांच तरह के डायनासोर

नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के मुताबिक भारत में मुख्यत: पांच प्रकार के डायनासोर रहते थे। जिनके अवशेष भी मिले हैं। जिसमें राजासॉरस, कोटासॉरस, आइसिसॉरस, इंडोसुचस, बारापसॉरस और अब थारोसॉरस इंडिकस है।

वैसे भारत में सबसे पहले ब्रिटिश काल के दौरान साल 1828 में मध्य प्रदेश के जबलपुर में डायनासोर की खोज हुई। ये खोज ब्रिटिश खोजकर्ता डब्ल्यूएचसी मैन के द्वारा की गई थी। जिस डायनासोर की खोज हुई, उसका नाम था टाइटैनोसॉरस।

राजासॉरस डायनासोर

राजासॉरस का मतलब है छिपकलियों का राजा। इसके जीवाश्म गुजरात और मध्य प्रदेश से खोजे गये थे। नेशनल ज्योग्राफी न्यूज के मुताबिक साल 1982 और 1984 के बीच, भारतीय भूगर्भीय सर्वेक्षण (जीएसआई) के खोजकर्ता सुरेश श्रीवास्तव ने राजासॉरस के जीवाश्मों की खोज की थी। वहीं भारत के गुजरात जिले में राहोली में नर्मदा नदी की घाटी से अगस्त, 2003 में भी जीवाश्म मिले थे। तब अमेरिकी और भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा डायनासोर को एक नई प्रजाति के रूप में घोषित किया था। राजसॉरस के जीवाश्म मध्य प्रदेश में जबलपुर में नर्मदा के ऊपरी क्षेत्र में पाये गये हैं। यह डायनासोर लगभग 30 फीट लंबा और एक टन वजन वाला होता था। जितने जीवाश्म मिले हैं वो लगभग 70-65 मिलियन वर्ष पहले के हैं। यह एक मांसाहारी जानवर था जो लगभग सभी जानवरों को खा जाता था।

बारापासॉरस डायनासोर

विली.ऑनलाइन लाइब्रेरी में छपे एक रिसर्च पेपर 'Osteology of Barapasaurus tagorei (Dinosauria: Sauropoda) from the Early Jurassic of India' के मुताबिक बारापासॉरस (डायनासोर) के जीवाश्म भारत में तेलंगाना और महाराष्ट्र के सीमाई इलाकों में मिले थे। इनकी पहली हड्डियों की खोज 1958 में की गयी थी, लेकिन अधिकांश नमूने 1960 और 1961 में खोजे गये थे। वहीं 1975 में इसके जीवाश्म का वैज्ञानिक रूप से वर्णन किया गया था। इसका ऐतिहासिक काल लगभग 190-175 मिलियन वर्ष पहले बताया गया है। जबकि यह एक शाकाहारी जानवर था। जो लगभग 60 फीट तक लंबा और 20 टन वजन का होता था।

कोटासॉरस डायनासोर

कोटासॉरस के अवशेष तत्कालीन आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) में वर्ष 2001 में पाये गए थे। यह 180- 175 मिलियन वर्ष पहले मध्य जुरासिक काल के दौरान पृथ्वी पर रहा था। यह 30 फीट तक लंबा और 10 टन तक वजन का होता था। यह सैरोपोड डायनासोर का एक जीनस था। इसके अवशेष भी बारापासॉरस के आसपास ही मिले। खोजकर्ताओं का मानना था कि कोटासॉरस एक शाकाहारी जीव था और यह बारापासॉरस के साथ अपना निवास स्थान साझा किया करता था।

इंडोसुचस डायनासोर

इंडोसुचस के अवशेषों की खोज साल 1932 में मध्य प्रदेश के जबलपुर में की गयी थी। यह लगभग 70-65 मिलियन वर्ष पहले के क्रेटेशियस काल के अंत में अस्तित्व में था। इंडोसुचस का नाम 1932 में खोजकर्ता फ्रेडरिक वॉन ह्यूने द्वारा रखा गया था और इसका वर्णन ह्यूने और चार्ल्स अल्फ्रेड मैटली द्वारा 1933 में किया गया था। इंडोसुचस एक 7 मीटर लंबा डायनासोर था। इंडोसुचस दो पैरों पर चलने वाला मांसाहारी जानवर था। जो तेजी से दौड़ने में सक्षम था। जीवाश्मों की कम संख्या पाये जाने के कारण इंडोसुचस के बारे में बहुत कुछ अभी भी रहस्य बना हुआ है।

आइसिसॉरस डायनासोर

आइसिसॉरस डायनासोर सॉरोपॉड परिवार का एक शाकाहारी सदस्य माना जाता है। इसका नाम भारतीय सांख्यिकी संस्थान (आईएसआई) के नाम पर रखा गया था। यह तकरीबन 69 फीट तक लंबा होता था और इसकी गर्दन बहुत लंबी होती थी। यह टाइटेनोसॉरस से संबंधित था। साल 1984 और 1986 के बीच इसके अवशेष मिले थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+