ट्रेन में सफर करते समय 10 अहम जानकारी और आपात नंबर
नई दिल्ली। भारतीय रेल को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए रेल विभाग ने नयी पहल की शुरुआत की है। इसके लिए रेल विभाग ने नयी एडवायजरी जारी की है। दरअसल सोशल मीडिया के माध्यम से रेल मंत्री और तमाम रेल अधिकारी यात्रियों की शिकायत का निदान करते हैं।
क्या आप बिना पैन्ट्री कार वाली ट्रेन में करने जा रहे हैं सफर?
लेकिन जिस तरह से हजारों की संख्या में लोग ट्विटर और फेसबुक पर अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं उसे सुलझाना रेल विभाग के लिए मुश्किल का सबब बन गया है। यात्रियों की तमाम दिक्कतों को देखते हुए रेलवे विभाग ने एक एडवायजरी जारी करके हर उस समस्या के लिए एक नंबर जारी किया है जिसपर फोन करके आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
साथ ही रेल विभाग यात्रियों से इस बात की भी अपेक्षा रखता है कि जो समस्यायें हेल्पलाइन नंबर जरिए खत्म हो सकती हैं उसे हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके ही सुलझाने की कोशिश करें। लेकिन अगर हेल्पालाइन पर यह समस्यायें नहीं सुलझ रहीं है तो उस संबंधित अधिकारी और विभाग को ट्वीट करें।

अपने बारे में जानकारी दें
जब आप अपनी शिकायत ट्वीट करें तो उसमें अपनी सीट नंबर, पीएनआर, कोच, अपने फोन नंबर का जिक्र जरूर करें।

समस्या के हिसाब से करें हैशटैग
अगर मेडिकल की समस्या है तो #medical, कैटरिंग की समस्या के लिए #catering से ट्वीट करें।

रेलवे की ओर से आये फोन को अवश्य उठायें
आपकी शिकायत पर रेलवे जब आपको फोन करे तो जरूर उस फोन का जवाब दें।

ट्वीट पर रेलवे विभाग के जवाब पर नजर रखें
ट्विटर पर अपनी शिकायत दर्ज करने के बाद उसपर नजर बनायें रखें।

कैसिंलेशन की जानकारी जरूर दें
अगर आप टिकट का रिफंड चाहते हैं कैसिलेंशन की जानकारी जरूर दें।

फीडबैक देना नहीं भूले
जब आपकी ससम्या का समाधान हो तो अपना फीडबैक जरूर दें।

पीएनआर स्टेटस और ट्रेन का समय जाने
पीएनआर स्टेटस और ट्रेन का समय जानने के लिए 139 पर कॉल करें।

सामान चोरी, छूटने और महिला उत्पीड़न
सामान चोरी, छूट जाने या महिला उत्पीड़न के मामले में 182 नंबर पर फोन करें।

विकलांग कोच या महिला कोच में अनाधिकृत यात्री
विकलांग कोच या महिला कोच में अनाधिकृत यात्री के बारे में शिकायत करने के लिए 1800111322 पर डायल करें।

खाने की शिकायत के लिए
खाना अगर महंगा है या उसकी गुणवत्ता अच्छी नहीं है तो 1800111321 पर कॉल करें।












Click it and Unblock the Notifications