Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गर्ल्स हॉस्टल के बारे में जरुर जानें ये 10 रोचक बातें

नयी दिल्ली। गर्ल्‍स हॉस्‍टल एक ऐसी जगह है जहां आजादी, मस्ती, टाइमपास, फैशन, झगड़े सब होते हैं। लड़कियां अपने घर से दूर, मां-पापा की डांट से दूर अपनी उम्र की लड़कियों के साथ जिंदगी का पूरा मजा लेती है। गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों पर ना तो कोई दवाब होता है और ना ही कोई रोक-टोक करने वाला।

जिंदगी का सारा मजा वो यहीं उठाती है। ऐसे में जो लोग इस हॉस्टल लाइफ से रुबरु नहीं होते उनके बीच अक्‍सर ये बातें भी होती हैं कि आखिर कैसा होता होगा गर्ल्‍स हॉस्‍टल? तो आइए आपको गर्ल्‍स हॉस्‍टल की 10 खास बातें जो की काभी रोचक है वो बतातें है...

सेल्फी टाइम

सेल्फी टाइम

सेल्‍फी लेना गर्ल्‍स हॉस्‍टल में लड़कियों का सबसे अच्‍छा टाइम-पास है। कभी अकेले तो कभी ग्रुप में। सेल्फी का प्रोग्राम यहां आए दिन चलता ही रहता है।

रिश्तों का तानाबाना

रिश्तों का तानाबाना

घर से दूर हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के लिए सबसे बड़ा इमोशनल सपोर्ट होती है रूममेटष पिर चाहे प्यार में सलाह लेने की बात हो या फिर ब्रेकअप का दुख। आपकी रुममेंट आपकी सबसे अच्छी सलाहकार बन जाती है।

योगा टीचर

योगा टीचर

अगर हॉस्टल में किसी लड़की का वजन बढ़ जाए तो पूरा गर्ल्स हॉस्टल उसके लिए योगा टीचर बन जाता है। जो मिले वहीं उसे एक्सरसाइट की सलाह देने लगता है।

खाना खजाना

खाना खजाना

हॉस्टल में जिस बात पर सबसे अधिक चर्चा होती है वो है मेस का खाना। कभी दाल में पानी ज्यादा होने पर लड़कियां बरसती है तो कभी खाने में तेल को लेकर।

फोन पर बातें

फोन पर बातें

पूरे हास्‍टल में फोन पर बातें करते हुए लड़कियां हर कोने में दिखाई देती हैं। किसी की बातें दो-चार मिनट की नहीं होती. बाते इतनी लंबी की रात से लेकर सुबह हो जाए।

ऑनलाइन शॉपिंग

ऑनलाइन शॉपिंग

ऑनलाइन शॉपिंग करने का क्रेज लड़कियों में इस कदर होती है, जिसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। पता चला नहीं कि जितने लैपटॉप मौजूद होंगे सब पर एक ही साइट खुल जाती है।

कपड़ों का एक्‍सचेंज

कपड़ों का एक्‍सचेंज

हर रोज हॉस्टल में लड़कियां ये सोचने में वक्त जाया करती है कि आज क्‍या पहने। जब कुछ नहीं मिलता तो उनकी नजरें दूसरे के वॉर्डरोब पर जाती है। फिर रुममेंट के कपड़े पहनकर वो भी खुश।

मॉडलिंग सेशन

मॉडलिंग सेशन

भले ही हर लड़की को मिस वर्ल्‍ड का ताज नहीं मिला लेकिन हॉस्‍टल के अंदर कोई खुद को बॉलीवुड एक्ट्रैस से कम नहीं समझता। किसी भी वक्त वहां मॉडलिंग सेशन शुरु हो जाता है।

फैशन क्वीन बनना

फैशन क्वीन बनना

हॉस्टल में लड़कियां खुद को फैशन क्वीन से कम नहीं आंकती। खुद चाहे कैसी भी क्यों न हो, लेकिन दूसरी लड़कियों के मेकअफ की आलोचना अपनी रममेंट के साथ बैठकर करना उनका सबसे पसंदीदा काम होता है।

अपने कमरे की सजावट

अपने कमरे की सजावट

हॉस्‍टल के कमरे की सजावट अक्‍सर कई लड़कियां ऐसे करती हैं जैसे उन्हें हमेशा यहीं रहना हो। दीवारों पर फैमली और फ्रेंड्स की फोटो से लेकर ब्यॉयफ्रेंड और फिल्मी सितारों की तस्वीरें जरुर मौजूद होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+