फतेहपुर: 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, बोरे में बंद मिली लाश

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में 6 साल की बच्ची को बिस्किट दिलाने के बहाने पड़ोस के एक युवक ने रेप के बाद हत्या कर दी। आरोपी शव को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने ले जा रहा था तभी गांव वालों की नजर उस पर पड़ी। लोगों ने पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी और आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है।

minor girl brutally physical attack and killed

जानकारी के अनुसार, मामला फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक परिवार का मुखिया मुंबई में सिलाई का काम करता है। गांव में उसकी पत्नी बच्चों के साथ रहती है। 6 साल की बच्ची तीन बहन और दो भाइयों में दूसरे नंबर की थी। मां ने बताया कि शाम छह बजे तक उसने बेटी को घर के बाहर बच्चों के साथ खेलते देखा था। उसके बाद बेटी लापता हो गई। इसके बाद बच्ची का शव बोरी में भर दिया। बच्ची को खोजते हुए परिवार वाले जब फारुख के घर गए तो मना कर दिया कि बच्ची घर में नहीं है।

गांव वालों के मुताबिक बिस्किट दिलाने के बगाने 24 साल का फारुख उस बच्ची को ले गया और रेप के बाद उसकी हत्या कर दी। शव को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने ले जा रहा था तभी गांव वाली की नजर उस पर पड़ी और उसे पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने घायल आरोपी फारुख को पुलिस कस्टडी में लेकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। साथ ही गांव में गस्त कर तनाव के माहौल को शांत कराया।

इस मामले को लेकर एसपी ने बताया की एक 6 वर्षीय बच्ची की हत्या उसके पडोसी ने कर दी है जिसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रेप की पुष्टि हो पायेगी कि बच्ची की हत्या कैसे की गई है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+