UP : 3 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या के दोषी को फांसी की सजा, पॉक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
फतेहपुर, 18 जनवरी: यूपी के फतेहपुर जिले में 3 साल की मासूम बच्ची से रेप के बाद हत्या के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए अभियुक्त को फांसी की सजा सुनाई है। एएसजे मोहम्मद अहमद खान ने 90 दिनों के भीतर मामले की सुनवाई करते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। पुलिस ने दोषी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

3 साल की बच्ची से रेप के बाद हुई थी हत्या
मामला खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजरही गांव की है। शासकीय अधिवक्ता सहदेव गुप्ता के मुताबिक, खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजरही गांव में 15 अक्टूबर 2021 को 3 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या की गई थी। जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया गया उस वक्त बच्ची के परिजन देवी प्रतिमा विसर्जन में गए हुए थे। तब दिनेश पासवान ने बच्ची को सेब खिलाने के बहाने अपने कमरे में ले गया और रेप के बाद उसकी हत्या कर दी। दिनेश ने बच्ची के शव को कमरे में रखे बिस्तर के नीचे दबा दिया था, जिससे किसी को पता न चले।
दिनेश के कमरे में मिला था बच्ची का शव
बच्ची के परिजन वापस घर लौटे तो बच्ची वहां नहीं मिली। काफी देर तक जब बच्ची का पता नहीं चला तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। रात करीब 9 बजे परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने दिनेश पासवान को कमरा दिखाने को कहा। जब परिजनों ने उसके कमरे की तलाशी ली तो बच्ची का शव देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन के बाद दिनेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में सात दिनों के भीतर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications