यूपी: प्रेमी ने किया शादी से इनकार तो प्रेमिका बारात लेकर पहुंच गई उसके घर

Fatehpur News (फतेहपुर)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में प्रेमी के परिजनों के शादी से इंकार कर देने पर प्रेमिका खुद 23 बारातियों के साथ प्रेमी के घर पहुंच गई। लेकिन प्रेमी के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया। फिर क्या था शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने वहीं आत्मदाह करने की धमकी दी। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और बात बढ़ती देख ग्रामीण एकत्र हो गए।

girlfriend reached at boyfriend home with procession in Fatehpur

मीडिया में छपी खबरों के अनुसार, मामला यूपी के फतेहपुर जिले के धाता इलाके का है। धाता कस्बा निवासी मोहनलाल का बेटा सुनील और कौशांबी जिले के निखोदा गांव निवासी देशराज की बेटी नीलम का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका के परिजनों ने जब शादी का प्रस्ताव रखा तो प्रेमी सुनील के परिजनों ने साफ मना कर दिया। सोमवार को प्रेमिका नीलम दो दर्जन लोगों के साथ धाता मोहनलाल के दरवाजे पर पहुंच गई और शादी न करने पर वहीं आत्मदाह कर लेने की धमकी दी।

दोनों पक्षों में कहासुनी और बात बढ़ती देख ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। जिसके बाद पंचायत बैठी। बता दें कि धाता प्रधान वीरेंद्र कुमार ने ग्रामीणों की राय पर प्रेमी के साथ प्रेमिका की शादी रचाने का सुझाव दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में शादी के जोड़े की व्यवस्था कर समीप स्थित मंदिर में मंत्रोच्चारण के बीच फेरे की व्यवस्था की गई। फेरे लेने के बाद प्रेमी के परिजन दूल्हा-दुल्हन को घर ले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+