Fatehpur: धर्म छिपाकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया, फिर किडनैप कर 3 दिनों तक किया रेप

Fatehpur News: 21 वर्षीय शादीशुदा महिला ने एक युवक पर धर्म छिपाकर और नाम बदलकर प्रेम जाल में फंसाकर रेप करने का आरोप लगाया है।

Fatehpur News

Fatehpur News: अपना धर्म छिपाकर और नाम बदलकर एक युवक ने 21 वर्षीय शादीशुदा महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। पीड़िता ने बताया कि फिर आरोपी युवक ने उसके साथ तीन दिनों तक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, पीड़ित ने धर्मांतरण के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस ने किडनैप और रेप की धाराओं में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।

यह मामला फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 वर्षीय महिला की शादी जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। महिला के दो साल का एक बेटा भी है। लेकिन ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ित महिला अपने मायके में रह रही है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो महीने पहले उसके मोबाइल पर एक युवक का कॉल आया था। युवक ने अपना सोनू सिंह बताया, जिसके बाद फोन पर उससे बात करने लगी।

दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा तो 14 दिसंबर को प्रेमी ने महिला को अपने विश्वास में लेकर उससे मिलने के लिए बुला लिया। वहां से वह महिला को बहुआ स्थित एक घर में ले गया। जहां महिला को पता चला कि उसके प्रेमी का नाम सोनू सिंह नहीं, बल्कि सलीम है। जब उसने वहां से वापस जाने की बात कही तो सलीम ने उसे बंधक बनाकर जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाया। पीड़िता ने धर्मांतरण के लिए मना किया तो आरोपी ने उसके साथ तीन दिन तक रेप किया।

तो वहीं, जब युवती का कुछ पता नहीं चला तो उसके परिजनों ने थाने में जाकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। महिला के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस की टीम ने जगह-जगह छापेमारी की तो उन्हें पीड़ित महिला मिल गई। पुलिस ने महिला को उनके परिजनों को सौंप दिया। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ललौली थानाध्यक्ष रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी सलीम के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+