आपत्तिजनक स्थिति में मिला प्रेमी जोड़ा, लड़की ने फांसी लगाकर दी जान

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर में 17 साल की एक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि लड़की को परिजनों ने उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। प्रेमी मौका पाकर भाग निकला, लेकिन लड़की ने आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में ​पकड़ा

परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में ​पकड़ा

मामला फतेहपुर जिल के गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बीते सोमवार को 17 साल की लड़की अपने घर में समुदाय विशेष के एक लड़के साथ आपत्तिजनक हालत में पाई गई। खेत से काम कर वापस लौटे परिजनों ने दोनों को एक साथ देखा तो आग-बबूला हो गए। परिजनों ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।

लड़की ने की आत्महत्या

लड़की ने की आत्महत्या

एसओ संदीप तिवारी के मुताबिक, पुलिस के पहुंचने से पहले ही लड़का मौके से फरार हो चुका था और लड़की ने मकान की दूसरी मंजिल के कमरे की छत में लगे पंखे की हुक से रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी हुई पाई गई, उसकी मौत हो चुकी थी। लड़की के परिजन शव का पोस्टमॉर्टम नहीं करवाना चाहते थे। उन्होंने यमुना नदी के किनारे उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।

गांव में तनाव की स्थिति

गांव में तनाव की स्थिति

एसओ का कहना है कि मामला दो समुदायों के बीच होने की वजह गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+