फर्रुखाबाद: EVM में नहीं दिख रहा साइकिल चुनाव चिन्ह, सपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत
EVM में नहीं दिख रहा साइकिल चुनाव चुन्हि, सपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत
फर्रुखाबाद, 20 फरवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से चल रही है। इस बीच फर्रुखाबाद जिले की अमृतपुर विधानसभा के बूथ नंबर 38 पर अफसरों की लापरवाही का मामला सामने आया है। इसके संबंध में समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने की अपील भी की है।

दरअसल, समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि, 'फर्रुखाबाद की 193 अमृतपुर विधानसभा के बूथ नंबर 38 पर ईवीएम पर साइकिल चुनाव चिन्ह नहीं है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान ले।' समाजवादी पार्टी के ट्वीट का संज्ञान लेते हुए फतेहगढ़ पुलिस ने री-ट्वीट करते हुए कहा है कि, 'थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम कीराचन में बूथ संख्या 38 से सूचना प्राप्त हुई की चुनाव चिन्ह सपा का साइकिल पर बटन दबाने पर मशीन पर चुनाव चिन्ह दिखता नहीं है।
इस सूचना पर संबंधित इंजीनियर व पीठासीन अधिकारी द्वारा बताया गया कि घटना असत्य है। गांव का कुलदीप यादव ने अपने मोबाइल नंबर से सूटना दी कि प्रत्याशी का फोटो नहीं दिख रहा है परंतु ईवीएम मशीन में प्रत्याशी का फोटो नहीं, बल्कि चुनाव चिन्ह दिखता है। जांच उपरांत सूचना असत्य पाई गई।' इतना ही नहीं, समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि फर्रुखाबाद विधानसभा 194 बूथ नंबर 173, 174, 175 पर बार बार ईवीएम मशीन खराब हो रही है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन संज्ञान लेते हुए निर्भीक, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतदान कराना सुनिश्चित करें।












Click it and Unblock the Notifications