थाने से भगाए जाने पर दो बहनें सड़क पर बैठीं, 'पुलिस ने हमें ले जाकर पीटा'

Farrukhanbad news, फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद में बीते दो दिन पूर्व दबंगों द्वारा मारपीट करने और नकदी जबरन ले जाने की शिकायत लिखित रूप से करने के बाद भी महिला सुरक्षा की बात करने वाली योगी सरकार की पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और दोनों बहनों को टरका दिया। जब हक पाने के लिए वह सड़क पर बैठीं तो पुलिस ने उन्हें थाने ले आयी। युवतियों ने थाने में भी मारपीट करने का आरोप लगाया।

तरबूज के पैसे को लेकर हुआ विवाद

तरबूज के पैसे को लेकर हुआ विवाद

राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लाइकपुर निवासी 16 वर्षीय प्रीति व 19 वर्षीय गंगा पुत्री सोने लाल ने बीते दो दिन पूर्व थाना पुलिस को तहरीर दी और कहा कि उनके गांव के ही अमर पाल पुत्र अशोक आदि से उसका तरबूज के पैसे को लेकर विवाद चल रहा है जिसको लेकर अमर पाल ने घर में घुसकर मारपीट कर 10 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया।

सड़क पर बैठी युवती

सड़क पर बैठी युवती

प्रीति व गंगा फिर शनिवार को तड़के थाने पंहुची। उनका आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उन्हें फिर टरका दिया जिससे आक्रोशित दोनों बहनें थाने के निकट सड़क पर सत्याग्रह पर बैठ गयीं जिससे जाम लग गया। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पंहुची और उन्हें सड़क से हटाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं हटीं।

'थाने में लाकर पीटा'

'थाने में लाकर पीटा'

इसके बाद उन्हें पुलिस ने जबरन हटाने का प्रयास किया तो दोनों बहनें बिफर गयीं। उनकी पुलिस से हाथापाई हो गयी। बहुत मुश्किल से पुलिस ने उन्हें सड़क से हटाया और यातायात सुचारू किया। प्रीति व गंगा का आरोप है कि धरने से हटाने के बाद पुलिस उन्हें थाने ले आयी और उन्हें पीटा। तकरीबन दो दिन पूर्व गंगा ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। फिर पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की। यह सवाल हर किसी के जहन में था जिसकी चर्चा आम है। जब गंगा ने अपनी बहन के साथ हंगामा किया इसके बाद पुलिस जागी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+